{"_id":"61d0ab0a8f87d054f26a9867","slug":"home-minister-listened-to-people-s-problems-in-janata-darbar-ambala-news-knl947027109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में गृह मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में गृह मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुनते हुए
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के पहले दिन हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को गृहमंत्री के समक्ष रखा। विज ने सभी समस्याओं के त्वरित निवारण के अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए।
इसी बीच नारायणगढ़ जिला के गांव कड़ासन से आई महिला पार्वती देवी ने कहा कि गांव में कुछ दबंगों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा किया है। वहां अवैध रूप से बिना अनुमति के प्लॉट काटकर जबरन बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। महिला फरियादी ने कहा कि दबंगों से उसे व परिवार को खतरा है। गृहमंत्री ने एसपी अंबाला को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यमुनानगर के छप्पर से आए रिटायर्ड सैनिक गुरमेल सिंह ने विज को बताया कि छप्पर में ही कुछ लोगों ने उन पर पत्थर व ईंटों से हमला किया था। मामले में शिकायत दी गई थी। मगर, उस पर कार्रवाई नहीं हुई। गृहमंत्री ने सख्ती से एक्शन लेते हुए यमुनानगर के एसपी को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पॉलिटेक्निक गेस्ट फैकल्टी एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों ने बताया कि वह कई वर्षों से विभाग में कार्यरत हैं। मगर, उनकी नौकरी पर तलवार लटक रही है। गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें नौकरी से नहीं निकाला जाएगा।
विज्ञापन
जिला यमुनानगर से आए नसीम खान ने पूर्व में दर्ज मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, यमुनानगर के ईशम सिंह ने मारपीट के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के बारे, कुरुक्षेत्र निवासी राम सुरेश ने धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करने, पानीपत निवासी दलबीर ने जमीन पर अवैध कब्जा, मुलाना निवासी मोहित ने झूठी शिकायत देने व झूठे केस में फंसाने, डिफेंस कॉलोनी निवासी स्वर्ण लता ने प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने के बारे में शिकायत दी। इसके अलावा अन्य कई शिकायतें आई। जिन पर गृहमंत्री अनिल विज ने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।