Janta Darbar: अनिल विज के जनता दरबार में पहुंचा सैनिक, पीड़ा सुन बोले गृहमंत्री-ये चीन से लड़ेंगे या सिस्टम से
हिसार से आए एक सैनिक ने गृहमंत्री को बताया कि वह चीन बार्डर में तैनात है। उसने एक प्रॉपर्टी डीलर से प्लाट खरीदा था मगर उसके साथ डीलर ने 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गृह मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में पुलिस विभाग और अन्य विभाग के खिलाफ कई शिकायत करने वाले पहुंचे। इस दौरान हिसार से एक सैनिक भी पहुंचा। उसने गृहमंत्री को बताया कि वह चीन बार्डर में तैनात है। उसने एक प्रॉपर्टी डीलर से प्लाट खरीदा था मगर उसके साथ डीलर ने 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। इस पर गृहमंत्री ने तत्काल हिसार एसपी को फोन लगाया। पहले तो उन्होंने मामले की जानकारी ली। इसके बाद गृहमंत्री विज ने कहा कि एसपी साहब ये सैनिक अब चीन से लड़ेंगे या सिस्टम से। विज ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बम डिस्पोज करने वाले मुलाजिम ने मांगा सम्मान
गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में पानीपत से पुलिस विभाग का मुलाजिम लक्ष्मण सिंह भी पहुंचा। उसने गृहमंत्री को बताया कि 1 साल पहले पानीपत में उसने एक बम डिस्पोज किया था। ऐसा कर सैकड़ों लोगों की जान बचाई। मगर उसे अभी तक सम्मान नहीं मिला। उसने सम्मान दिलाने की मांग की।
एसआरएम यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने बताई पीड़ा
गृहमंत्री के सामने एसआरएम यूनिवर्सिटी से डॉ. कविता ने अपनी शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि उनके पति लंबे समय से गायब हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इस मामले को लेकर पुलिस भी आरोपियों का साथ दे रही है। इस मामले में गृहमंत्री ने सम्बंधित एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।