फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hitesh SA Jain and Sandeep Vijay Vallabh School Principal

Ambala News: हितेश एसए जैन और संदीप विजय वल्लभ स्कूल के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Hitesh SA Jain and Sandeep Vijay Vallabh School Principal
अंबाला सिटी। एसए जैन पीजी कॉलेज में एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव कराए। सुबह साढ़े आठ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान करन के लिए मतदाताओं को आह्वान करते दिखे। बुजुर्ग मतदाता भी मतदान करने से पीछे नहीं रहे। कई बुजुर्ग मतदाता गाड़ी और व्हीलचेयर पर भी मतदान करने पहुंचे। रविवार रात करीब सवा आठ बजे चुनाव परिणाम जारी किए।
विज्ञापन

एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हितेश जैन और एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान संदीप जैन चुने गए। चुनाव परिणाम जारी होते हुए विजेता उम्मीदवारों ने खुशी मनाई और उनके समर्थकों ने हार पहनाकर बधाई दी। चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ. आभा बंसल की देखरेख में कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय वल्लभ स्कूल की प्रबंधक समिति
इस प्रबंधन समिति में 15 सदस्य चुने गए। इसमें 209 वोट लेकर संदीप जैन प्रधान, 218 वोट लेकर पुनीत जैन उप प्रधान, 231 वोट लेकर आशीष जैन मैनेजर, 215 वोट लेकर रविकांत मंत्री, 220 वोट लेकर मनीष जैन कोषाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह अमर जैन, प्रधानाचार्य मुनीश जैन, सुनील जैन बरड़, पीयूष जैन, स्वप्न जैन, सुजल जैन, विकेश जैन, गौरव जैन, हितेश जैन, अंशुल जैन सदस्य चुने गए।
एसए जैन स्कूल की प्रबंधक समिति
इस समिति में भी 15 सदस्य चुने गए। जिसमें 235 वोट लेकर हितेश जैन प्रधान, 219 वोट लेकर संजय जैन उप प्रधान, 212 वोट लेकर हितेश जैन बरड़ मैनेजर, 258 वोट लेकर नमन जैन मंत्री, 231 वोट लेकर अतुल जैन कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही संजीव जैन, नवेंदु जैन, विपिन जैन, विकुल जैन, सीमांत जैन, जिनेश जैन, ऋषभ जैन, मनीष जैन, सरल जैन, बुखल जैन सदस्य चुने गए।
इनका सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
-श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ में राजेंद्र कुमार जैन प्रधान, प्रवीण कुमार जैन उप प्रधान, ऋषभ जैन सचिव, संजीव कुमार जैन सह-सचिव, पीयूष जैन कोषाध्यक्ष और संजीव जैन, अनिल जैन, हेमंद्र विजय जैन, संदीप जैन, नरेंद्र कुमार जैन, मनदीप कुमार जैन, सुनील जैन सदस्य चुने गए।

-एसए जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं एसए जैन शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल में नितिन जैन प्रधान, श्रेयांस कुमार जैन उप प्रधान, विनय जैन मैनेजर,रत्नाकर जैन मंत्री, अजय कुमार जैन कोषाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह यतिन जैन, गगन जैन, समर्थ जैन, दर्शित जैन, राजेश जैन, सचिन जैन, विवेक जैन, राकेश जैन, लविश जैन, हितेश जैन सदस्य चुने गए।
-श्री आत्मानंद जैन सभा में श्रेयांस कुमार जैन प्रधान, रत्नाकर जैन सचिव और सुरेश जैन, दक्ष जैन, देवराज जैन, निश्चय जैन सदस्य चुने गए।
-श्री सुपार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर के योगेश जैन प्रबंधक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed