फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Hit between bus and scorpio, one death

बस व स्कार्पियो में भिड़ंत, एक की मौत

Tue, 19 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 19 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hit between bus and scorpio, one death
जगाधरी-अंबाला मार्ग पर स्थित मारकंडा पुल के नजदीक सोमवार को बस और स्कार्पियो गाड़ी में हुई भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य जख्मी हो गए। घायलों को एमएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल मुलाना में दाखिल कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल नूर मोहम्मद निवासी कलीयर शरीफ ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पंजाब से यूपी जा रहा था। जैसे ही वे स्कार्पियो गाड़ी में मारकंड़ा पुल के पास पहुंचे, तो उनकी भिड़ंत जगाधरी की ओर से आ रही एक बस से हो गई। इस कारण स्कार्पियो में सवार उनके अलावा आमिर खान, धरमूद साबीर, गुलाम हुसैन, गुलाम साबर, सोकोन नवाज व बस में सवार नेपाल निवासी सांगी जख्मी हो गए। इस हादसे में स्कार्पियो चालक बिट्टू की मौत हो गई। यह सभी कलीयर शरीफ (रुड़की) के नजदीक गांव सीगरोड़ा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया, जबकि सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को किसी तरह से एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए  दाखिल कर लिया गया।
विज्ञापन

नूर मोहम्मद ने बताया कि वे पंजाब के बटाला में कव्वालियों का कार्यक्रम कर वापस लौट रहे थे। वे वापसी हरिद्वार के लिए चले थे, जबकि मारकंडा पुल के पास हादसा हो गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed