{"_id":"62cb2cf5d2f4c219dc18c063","slug":"himachal-yol-cantt-dominates-in-football-ambala-news-knl114236411","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल में हिमाचल योल कैंट का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल में हिमाचल योल कैंट का दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक गुरुग्राम संभाग की क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत अंडर-14, 17 (छात्राओं के लिए) सुबर्तो फुटबॉल कप के लिए तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 के मुकाबलों में केंद्रीय विद्यालय हिमाचल योल कैंट ने स्वर्ण पदक, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक छावनी ने रजत और केंद्रीय विद्यालय नंबर एक वायुसेना स्थल, गुरुग्राम (प्रथम पाली) ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-17 के मुकाबलों में केंद्रीय विद्यालय हिमाचल योल कैंट ने स्वर्ण पदक, केंद्रीय विद्यालय नंबर दो छावनी ने रजत और केंद्रीय विद्यालय नंबर एक छावनी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय संगठन उपायुक्त गुरुग्राम संभाग एसएस चौहान शामिल रहे। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो प्रियंका त्यागी, केंद्रीय विद्यालय नंबर चार से प्राचार्य राजेंद्र कुमार और केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन से प्रभारी प्राचार्य अमित नाथ ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यालय के पुनर्निर्माण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षक कक्ष का उद्घाटन किया। समापन समारोह के मुख्य आकर्षण योग नृत्य एवं हरियाणवी लोकनृत्य रहे। सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।