फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   high court ordered survey of canntt. bazar for encroachmant demolishen

एमसीए अफसरों को फटकार, लोकल कमिश्नर करेगा सर्वे

Wed, 19 Aug 2015 01:03 AM IST
अंबाला ब्यूराो
अंबाला ब्यूराो Updated Wed, 19 Aug 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

कैंट के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के मामले में एमसीए की कार्रवाई पर मंगलवार को सुनवाई के दौरान अफसरों को हाईकोर्ट ने जमकर फटकार लगाई। याची ने जहां एमसीए की कार्रवाई पर ही सवाल खड़े कर दिए, वहीं हाईकोर्ट ने कैंट के बाजारों में अतिक्रमण की स्थिति और एमसीए की कार्रवाई को लेकर लोकल कमिश्नर तैनात किया है, जो हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट देगा। इस मामले में अब अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी। 

विज्ञापन

यह है मामला 

कैंट के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए एडवोकेट एसकेएस बेदी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका डाली थी। इसी याचिका सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने म्यूनिसपल कारपोरेशन आफ अंबाला (एमसीए) को कैंट के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। इसके बाद एमसीए की कार्रवाई शुरु हुई, लेकिन यह कार्रवाई हमेशा ही विवादों में रही। इसी पर याची ने हाईकोर्ट में आपत्ति उठाई है। 

विज्ञापन

यह हुआ सुनवाई के दौरान

18 अगस्त को हाईकोर्ट में इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान एमसीए अफसरों को हाईकोर्ट के जज ने जमकर फटकार लगाते हुए काफी तल्ख टिप्पणी भी की। इस दौरान जैसे ही एमसीए अफसरों ने ईदगाह रोड से अतिक्रमण हटाने को लेकर अपनी रिपोर्ट दी, याची ने इस पर आब्जेक्शन कर दिया। एमसीए का दावा है कि ईदगाह रोड से सभी अतिक्रमण हटा दिए गए हैं, जबकि याची का दावा है कि ऐसा नहीं है। इतना ही नहीं याची ने यहां तक कहा कि अभी तक एमसीए इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है और गुमराह कर रहा है। इसी पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने फिलहाल लोकल कमिश्नर को तैनात किया है, जो कैंट के बाजारों में अतिक्रमण का  सर्वे करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से होगा बाजारों का सर्वे 

हाईकोर्ट द्वारा कैंट के बाजारों में अतिक्रमण हटाने के मामले में लोकल कमिश्नर द्वारा सर्वे किया जाएगा। एक बार फिर से उन बाजारों का भी सर्वे होगा, जहां पर एमसीए कार्रवाई कर चुका है। इसी को लेकर याची ने सवाल उठाए थे कि उन बाजारों में फिर से अतिक्रमण हो चुका है, जहां पर पहले कार्रवाई की गई थी। ऐसे में करीब बीस बाजारों में फिर से अतिक्रमण को लेकर सर्वे होगा और लोकल कमिश्नर हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed