{"_id":"6283f2d7b22143300a0498f4","slug":"high-blood-pressure-worsens-heart-rate-take-care-ambala-news-knl108528518","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च रक्तचाप बिगाड़ता है हृदय की गति, रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च रक्तचाप बिगाड़ता है हृदय की गति, रखें ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीएचसी पतरेहड़ी में किया गया। पीएचसी के इंचार्ज डॉ. विनोद सैनी ने कहा कि जागरूकता बढ़ाने, उच्च रक्तचाप की रोकथाम, इसका पता लगाने और नियंत्रण करने लिए विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। उच्च रक्तचाप से हृदय रोग होने के आसार बढ़ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि संतुलित भोजन करने और प्रतिदिन व्यायाम करने से उच्च रक्तचाप दूर रहता है। हृदय रोगों का प्रबंधन, तंबाकू को नियंत्रित करने, शारीरिक गतिविधि में वृद्धि करने, नमक की खपत को कम करने और ट्रांस फैट पर रोक लगाने की पहल का उद्देश्य दुनिया भर में हृदय स्वास्थ्य में सुधार करना है। हृदय रोगों का प्रबंधन तकनीकी पैकेज प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों का अधिक प्रभावी ढंग से पता लगाने और उनका इलाज करने के लिए मार्गदर्शन देता है। उच्च रक्तचाप के उचित निदान और प्रबंधन के लिए सटीक माप आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. रेशु त्रेहन, डॉ. तरूणा अरोड़ा, डॉ. सुनील ने भी ब्लड प्रेशर और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
उच्च रक्तचाप के कारण
उच्च रक्तचाप के खतरों को बढ़ाने वाले कुछ प्रमुख कारणों में अधिक नमक खाना, पर्याप्त फल और सब्जियां न खाना, पर्याप्त व्यायाम न करना, बहुत अधिक शराब या कॉफी पीना, अधिक वजन होना और अधिक नींद न लेना या नींद में खलल पड़ना शामिल हैं।
विज्ञापन
लक्षण
उच्च रक्तचाप वाले अधिकांश लोग समस्या से अनजान होते हैं, क्योंकि इसमें कोई चेतावनी, संकेत या लक्षण नहीं होते। जब लक्षण होते हैं तो उनमें सुबह-सुबह सिरदर्द, नाक से खून बहना, अनियमित हृदय गति, दृष्टि परिवर्तन और कानों में भनभनाहट शामिल हो सकते हैं। गंभीर उच्च रक्तचाप थकान, मतली, उल्टी, भ्रम, चिंता, सीने में दर्द और मांसपेशियों में कंपन पैदा कर सकता है।
बचाव
खाने में नमक का प्रयोग कम करना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थों को चुनना चाहिए जिनमें सोडियम की मात्रा सीमित हो। शराब का सेवन कम करना चाहिए। इसका बहुत अधिक सेवन रक्तचाप और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बढ़ा सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स एक प्रकार का वसा है जो रक्त में पाया जाता है। धूम्रपान छोड़ने से उच्च रक्तचाप में मदद मिलती है। तनाव को नियंत्रित करना सीखना, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।