फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Here the streets are raw, people forced to pass through the mud

यहां गलियां कच्ची, लोग कीचड़ से गुजरने को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Here the streets are raw, people forced to pass through the mud
अंबाला सिटी। सिटी के वार्ड नंबर 18 के अंतर्गत आने वाले गांव सौंडा के नजदीक लगती विभिन्न कॉलोनियों के लोग सुख-सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र की ज्यादातर गलियां कच्ची हैं। कुछ गलियों को छोड़कर ज्यादातर गलियों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। नालियां व नाले ब्लॉक पड़े हैं। कुछ क्षेत्र में नालियां ही नहीं हैं। सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। बीते करीब तीन महीने पहले उनके क्षेत्र से गैस पाइपलाइन डालने का कार्य किया गया था। उस दौरान ठेकेदार के लोगों ने जेसीबी से सीवरेज को तोड़ दिया था। सीवरेज ब्लॉक होने से क्षेत्र की गलियों व खाली पड़े प्लॉटों में गंदा पानी जमा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में निगम की ओर से किसी प्रकार की सुविधाएं उन्हें नहीं गई हैं। सोंडा क्षेत्र में वासुदेव कॉलोनी, स्वर्ण कॉलोनी, रामा कॉलोनी, न्यू सोंडा कॉलोनी व मंगला आदि कॉलोनियों के लोग परेशान चल रहे हैं। उन्होंने निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान करने के प्रयास करे, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

जलभराव की स्थिति
क्षेत्र में खाली प्लॉटों में गंदगी का माहौल बना हुआ है। प्लॉटों में जंगली घास उगी हुई है। बरसाती पानी से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। निगम प्रशासन संज्ञान ले। -तेजपाल, मंगला कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के लोगों ने क्षेत्र का सीवरेज तोड़ दिया था। जिसको आज तक दुरुस्त नहीं किया गया। इसके चलते क्षेत्र में सीवरेज का गंदा पानी जमा हो चुका है। -अजय कुमार, रामा कॉलोनी निवासी
शाम को छा जाता है बंधेरा
क्षेत्र में मात्र कुछ एक गलियों को छोड़कर ज्यादातर में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। इस कारण शाम होते ही कॉलोनियों के बीच अंधेरा पसर जाता है। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। -टीन्कू, मंगला कॉलोनी निवासी
गलियां पक्की कराए निगम
बरसात होने पर गलियों में कीचड़ जमा हो जाता है। आवाजाही के दौरान राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। निगम प्रशासन गलियों को पक्का करवाने के लिए ठोस कदम उठाए। -निरंजन, मंगला कॉलोनी निवासी
समस्याओं का अंबार
सभी कॉलोनियों में चारों ओर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इसके चलते कॉलोनी वासियों को परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। निगम को व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए। -देवीचंद, रामा कॉलोनी निवासी
सीवरेज व्यवस्था को सही करने के उद्देश्य से कार्य शुरू करवा दिया गया है। कॉलोनी वासियों की अन्य समस्याओं का समाधान करवाने के लिए निगम प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत चल रही है। अगले बजट में कॉलोनी के विभिन्न कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।

सरदूल, वार्ड नंबर-18, पार्षद नगर निगम अंबाला।
गांव सोंडा कॉलोनी के अंतर्गत आने वाली विभिन्न कॉलोनियों के बारे में निगम प्रशासनिक अधिकारियों के पास किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। फिर भी स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान कराने के निगम प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
संजीव कुमार, एक्सईएन नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed