{"_id":"60a026648ebc3e334f286ff3","slug":"helth-card-corna-virus-amabala-news-ambala-news-knl70064412","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकॉल से 17 का दाह संस्कार, 440 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकॉल से 17 का दाह संस्कार, 440 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
अंबाला। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को जिले में कोरोना से कुल नौ मौत हुई लेकिन अंबाला छावनी और शहर से रामबाग दो ही शमशान घाटों में कोविड प्रोटोकाल से करीब 17 चिताएं जलीं। इनमें अंबाला छावनी रामबाग श्मशान घाट में 11 और शहर रामबाग श्मशान घाट में छह अंतिम संस्कार कोविड नियमों के तहत हुए।
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, अंबाला शहर एरिया में चार-चार मौतें अंबाला शहर और कैंट में हुईं जबकि एक शहजादपुर में। जिले में 440 नए संक्रमित मरीज भी मिले जोकि कुल सैंपल के 14.60 फीसदी हैं। अभी तक जिले में कोरोना से सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 386 मौत हो चुकी हैं। शनिवार को 432 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कुल मिलाकर अभी तक 23,479 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि अभी तक जिले में कुल 27,081 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3216 मरीज एक्टिव हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का पॉजिटिव रेट करीब 7.60 फीसद है। लगातार मौत बढ़ने से इस मृत्यु दर बढ़कर 1.41 और रिकवरी दर घटकर अब 86 प्रतिशत रह गई है।
इनकी ली शनिवार को कोरोना ने जान
48 वर्षीय पुरुष अंबाला शहर, 59 वर्षीय पुरुष चंद्रपुरी अंबाला कैंट, 57 वर्षीय पुरुष कबीर नगर अंबाला कैंट, 62 वर्षीय महिला रामपुर अंबाला छावनी, 19 वर्षीय युवती मिलाप नगर अंबाला शहर, शहजादपुर की 47 वर्षीय महिला, बलदेव नगर अंबाला शहर की 56 वर्षीय महिला, महेश नगर अंबाला छावनी की 80 वर्षीय महिला और सेक्टर-08 अंबाला शहर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना ने जान ले ली।
विज्ञापन
725 मरीज जिले के विभिन्न अस्पतालों में लड़ रहे कोरोना से जंग
जिले में शनिवार तक करीब 725 मरीज विभिन्न अस्पतालों में कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। इनमें से करीब 225 मरीज जिले के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे जबकि 31 वेंटिलेटर पर मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। जिले के सभी अस्पतालों में इस समय करीब 65 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें से करीब 80 मरीजों को छोड़कर शेष सभी गंभीर स्थिति में हैं। इसके अलावा 2604 मरीज घरों में आइसोलेट किए गए हैं। सरकारी अस्पतालों की बात करें तो इस समय किसी भी सरकारी अस्पताल में कोई भी बेड खाली नहीं है। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में भर्ती हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में मई माह में ही वेंटिलेटर की संख्या भी दोगुनी हो चुकी है।
यहां से मिले नए केस
शनिवार को अंबाला शहर 80, कैंट 115, शहजादपुर 91, 25 मुलाना, 25 बराड़ा, 24 नारायणगढ़ और चौड़मस्तपुर से 80 नए मरीज मिले। इनमें दुराना, पक्की सराय अंबाला कैंट, डैहर, जसमीत नगर अंबाला शहर, कच्चा बाजार अंबाला शहर, बड़ागढ़, जोगीवाड़ा अंबाला सिटी, बकनौर, महिंद्रनगर अंबाला शहर से 2-2, बीसी बाजार अंबाला कैंट, पंजाबी मोहल्ला अंबाला कैंट, पटेल नगर अंबाला शहर, नगला, सोनिया कॉलोनी अंबाला शहर, पालम विहार अंबाला कैंट, डिफेंस कॉलोनी अंबाला कैंट, पूजा विहार अंबाला कैंट, गीतिका विहार अंबाला कैंट से 3-3, रामकिशन कॉलोनी अंबाला छावनी, रविदास बस्ती अंबाला शहर, बिहटा, जग्गी गार्डन अंबाला शहर, जट्टांवाला शहजादपुर, सेक्टर 10 अंबाला शहर और सेक्टर 7 अंबाला शहर से 4-4, रेलवे कॉलोनी अंबाला कैंट, गुरुनानक नगर अंबाला कैंट, छज्जु माजरा शहजादपुर से 5-5, महेश नगर, बलदेव नगर और सेक्टर-9 अंबाला शहर से 6-6 व अन्य जगहों से नए केस मिले।
मई के 15 दिनों में 145 की गई जान
जिले की बात करें तो मई के पहले 15 दिनों में कोरोना 145 लोगों की जान ले चुका है। इस अवधि में 37,709 कोरोना के सैंपल लिए गए। इनमें से 6224 संक्रमित मरीज मिले। इन 15 दिनों में 6242 मरीज कोरोना से मुक्त भी हो गए। अभी तक जिले में कुल 202 एक्टिव कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन 15 दिनों में जिले में 40281 को पहली और 33811 को दूसरी डोज लग पाई है।
....और हो गई वैक्सीन की कमी
जिले में शनिवार को 725 कोविड वैक्सीन 18- 44 आयुवर्ग के लोगों को लगाई गई। लेकिन 45 से 60 आयुवर्ग के मात्र 301 लोगों को ही पहली डोज लग पाई। इसी आयुवर्ग के लोगों 164 लोगों को दूसरी डोज लग सकी। इसी तरह 60 से अधिक उम्र के 129 लोगों को पहली और 100 को दूसरी डोज लग पाई क्योंकि जिले में कोविड वैक्सीन की कमी हो गई है। कुल मिलाकर जिलेभर में शनिवार को मात्र 1257 लोगों को पहली और 343 को दूसरी डोज लगी। जिले में अभी तक 2,71,412 को पहली और 96,269 को दूसरी डोज लगी है। कुल मिलाकर अभी तक 3,67,681 डोज लग चुकी हैं।