फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Helmets distributed to two-wheeler riders

Ambala News: दोपहिया चालकों को बांटे हेलमेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Helmets distributed to two-wheeler riders
शहजादपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को पुलिस ने अभियान चलाया। थाना प्रबंधक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनाज मंडी के पास विशेष नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट भेंट कर सुरक्षा का संकल्प दिलाया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की गंभीरता समझाते हुए बताया कि आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में हुई अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु का सबसे बड़ा कारण हेलमेट न पहनना रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हेलमेट का उपयोग केवल पुलिसिया चालान और जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं के अनमोल जीवन की रक्षा के लिए जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed