फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heavy rush in trains going to Bihar, flouting of corona rules flying

बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, उड़ रही कोरोना नियमों की धज्जियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Heavy rush in trains going to Bihar, flouting of corona rules flying
अंबाला। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कहें या फिर लॉकडाउन का डर, बिहार जाने वाली ट्रेनों में एक बार फिर प्रवासी श्रमिकों की भीड़ उमड़ने लगी है। लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 200 के पार हो गया है। यह हालात उन ट्रेनों में हैं, जिन्हें रेलवे ने मौजूदा समय में सिर्फ आरक्षित श्रेणी के तहत चलाया हुआ है, लेकिन इन ट्रेनों में सैकड़ों प्रवासी श्रमिक वेटिंग टिकटों पर ही सफर करने को मजबूर हैं। इस दौरान यात्रियों के पास मास्क तक नहीं थे।
विज्ञापन

ऐसे हालात शनिवार को छावनी स्टेशन पर देखने को मिले, जब अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी की तरफ जाने वाली ट्रेन नंबर 12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट के सहारे सैकड़ों प्रवासी श्रमिक सवार हुए। पहले से ही ट्रेन में पांव रखने की जगह नहीं थी। स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि ऐसे हालात रोजाना देखने को मिल रहे हैं, सिर्फ बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में ही मारामारी हो रही है। इस कारण कोरोना संक्रमण का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रेनों में वेटिंग
बिहार जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग टिकट ही मिल रही है। आईआरसीटीसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 15212 दरभंगा जननायक एक्सप्रेस में वेटिंग 40 के पार हो गई है। इसी प्रकार 14650 सरयु यमुना एक्सप्रेस में 44, 22552 अंत्योदय एक्सप्रेस में 200, 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल में 135, 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस में 27 वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजों तक ही सीमित आदेश
रेलवे ने कोरोना नियमों के पालन को लेकर लंबे-चौड़े आदेश जारी किए हैं। इसमें कंफर्म टिकट पर ट्रेनों में सफर, मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन, कोविड की दोनों डोज का प्रमाणपत्र आदि शामिल हैं। हकीकत में एक भी नियम का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों ने अपने कार्यालय के बाहर बेशक नोटिस चस्पा दिए हैं, लेकिन ट्रेनों में यात्री न मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। रेलवे की सख्ती भी कहीं नजर नहीं आ रही। इन सबके बीच रेलवे की कमाई में बढ़ोतरी जरूर देखने को मिल रही है।
एक महीने में कमाए करोड़ों रुपये
वेंटिंग टिकटों से प्राप्त कमाई से रेलवे को मोटे राजस्व की प्राप्ति हो रही है। पहले ट्रेन में सफर करने वाले अनाधिकृत यात्रियों की धरपकड़ के दौरान लाखों रुपये का जुर्माना वसूला जाता था। अब वह जुर्माना करोड़ों रुपये में पहुंच गया है। अंबाला मंडल ने दिसंबर 2021 में 94,645 अनाधिकृत यात्रियों से कुल 5 करोड़ 52 लाख 27 हजार 274 रुपये और अन्य 1353 मामलों में 5 लाख 47 हजार 137 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

कसा जा रहा शिकंजा
लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी कंफर्म टिकट पर ही सफर करने की अनुमति है। ट्रेन में सवार अनाधिकृत यात्रियों की धरपकड़ के लिए रोजाना टीमें अलग-अलग ट्रेनों में चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान बिना मास्क को लेकर भी जुर्माना वसूला जा रहा है। स्टेशन पर भी यात्रियों को लगातार सचेत किया जा रहा है।
-हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed