फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Heart, stomach health is related to teeth, get tested

दांतों से जुड़ा है दिल, पेट का स्वास्थ्य, जांच कराएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Heart, stomach health is related to teeth, get tested
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल में मंगलवार को ओरल हाइजीन जागरुकता व्याख्यान हुआ। यह कार्यक्रम कक्षा दूसरी और तीसरी के बच्चों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बताया गया कि किस प्रकार हम अपने दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन मेजर रचना चौधरी रही। उन्होंने बच्चों को बताया कि ओरल हाइजीन की बात आते ही सबसे पहले अपने मुंह को साफ करने के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि मुंह का स्वास्थ्य आपके दिल और पेट के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों को बताया कि साल में दो बार डेंटिस्ट के पास जाने से हम आमतौर पर दांत से जुड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। बच्चों को बचपन से ही मुख स्वास्थ्य को सही रखने के बारे में बताया गया। विद्यालय की निदेशक और प्राचार्य नीलइंद्रजीत कौर संधू ने बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए संसाधन व्यक्तियों को पौधा भेंट कर उनका धन्यवाद किया। मौके पर टोडलर्स विंग की समन्वयक अनुरूप जौहल भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed