फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Health inspector's wife dies after being hit by a train

ट्रेन की चपेट में आने से हेल्थ इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health inspector's wife dies after being hit by a train
अंबाला। शहर की प्रीत कॉलोनी निवासी हेल्थ इंस्पेक्टर की पत्नी 50 वर्षीय निर्मल कौर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शहर जंडली फाटक के पास हुआ। शव के पास मिले मोबाइल नंबर से उनकी शिनाख्त हुई। सूचना मिलने पर पति मलकीत सिंह मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि पत्नी बीमारी के कारण परेशान चल रही थी। करीब आधे घंटे पहले ही घर से निकली थी।
विज्ञापन

इतने में फोन पर सूचना मिली कि पत्नी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। जीआरपी मौके पर पहुंची और इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी। मलकीत सिंह ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। जांच अधिकारी एसआई राज सिंह ने बताया कि निर्मल कौर जंडली फाटक के निकट रेलवे लाइन को क्रॉस कर रही थी तभी अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed