{"_id":"5f97398c8ebc3e5be028c97e","slug":"health-ambala-news-knl48870251","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमोग्राफी से होगी ब्रेस्ट कैंसर की जांच, मशीन खरीद की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमोग्राफी से होगी ब्रेस्ट कैंसर की जांच, मशीन खरीद की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
health
- फोटो : Ambala
स्तन कैंसर से निपटने के लिए अब एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिले में पहली थ्री डी मेमोग्राफी यानी आधुनिक एक्स-रे मशीन जल्द ही अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से खरीदी जाने वाली इस मशीन को फ्यूजी फिल्म यानी विदेशी कंपनी से खरीदा जाएगा। अब स्तन कैंसर से जूझ रही महिलाओं के लक्षणों का प्रथम चरण में ही पता चल पाएगा और समय पर उपचार कर इस गंभीर बीमारी से भी लड़ा जा सकेगा।
इसी मशीन के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में बने मेमोग्राफी के कमरे की लंबाई-चौड़ाई लेकर पूरा ब्योरा आलाधिकारियों को भेजा गया ताकि मशीन के आने से पहले सही स्थिति स्पष्ट हो सके। बता दें कि जिलेभर में अभी तक किसी नागरिक अस्पताल में मेमोग्राफी की सुविधा नहीं है। मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों या फिर चंडीगढ़ पीजीआई आदि के चक्कर काटने पड़ते थे।
एमआरआई रूम के साथ इंस्टाल होगी मेमोग्राफी मशीन
छावनी के नागरिक अस्पताल में करोड़ों की लागत से कैंसर टर्सरी सेंटर तैयार किया जा रहा है और यह मशीन भी उसकी का हिस्सा है। लेकिन इस मशीन को अस्पताल के अंदर एमआरआई, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे ब्लॉक के अंदर ही इंस्टाल किया जाएगा। बता दें कि फिलहाल महिलाएं छावनी के रोटरी अस्पताल में जाकर करवाती है मेमोग्राफी से अपनी जांच, या फिर एमआरआई से जरिए स्तन की जांच करवाई जाती है।
विज्ञापन
हर माह होते हैं तीन से चार ऑपरेशन, ओपीडी भी बढ़ी
छावनी के नागरिक अस्पताल के अंदर कैंसर व सर्जन ओपीडी में स्तन कैंसर के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सर्जन डॉ. पूजा ने बताया कि गांठ की अनदेखी के चलते शुरुआती चरण में उपचार शुरू नहीं पाता है तो ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। हर माह तीन से चार ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। मेमोग्राफी मशीन के आने से स्तन कैंसर के मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। 35 से ऊपर उम्र की महिलाओं को नियमित तौर पर जांच करवानी चाहिए।
मेमोग्राफी मशीन खरीद की प्रक्रिया चल रही है। करीब डेढ़ करोड़ से लागत से यह मशीन विदेशी कंपनी से खरीदी जाएगी। मशीन के आने पर स्तन कैंसर के मरीजों को राहत मिलेगी।
-डॉ. राकेश, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल