{"_id":"60713ea373d82d0fcf6d576cbc28c045","slug":"hcs-exam-hard-questions-left-candidates-sweat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीएस परीक्षाः मुश्किल प्रश्नों ने परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीएस परीक्षाः मुश्किल प्रश्नों ने परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचसीएस (हरियाणा सिविल सर्विसेज) कीयहां अंबाला में हुई परीक्षा ने सभी परीक्षार्थियों को मायूस कर दिया।
परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर बहुत मुश्किल था और उन्होंने जो विभिन्न विषयों की तैयारी की, उन विषयों में बाहर के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षार्थियों ने परीक्षा पत्र के हिंदी वर्जन में भी न आने पर रोष जाहिर किया।
उल्लेखनीय है कि अंबाला में रविवार को सुबह और शाम दो शिफ्टों में कुल 12889 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी।
इसके लिए 30 शिक्षण संस्थानों में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोनों ही शिफ्टों में पहुंचकर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि डीसी डॉ. साकेत कुमार ने भी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया।
दूसरी ओर, सुबह और शाम की शिफ्टों में परीक्षार्थी पेपर देने तो उत्साह से गए थे, लेकिन जब परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले तो अधिकतर के चेहरे लटके हुए थे।
विज्ञापन
क्योंकि एचसीएस की ये परीक्षा परीक्षाथियों के लिए काफी टफ साबित हुई।
परीक्षार्थियों का दुखड़ा
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में रोहतक से परीक्षा देने आए लोकेश का कहना था कि पिछले काफी समय से परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे। लेकिन उन्होंने सोचा नहीं था कि पेपर इतना कठिन आएगा।
उन्होंने बताया कि पेपर में फिजिक्स, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, कॉमर्स विषयों के जो प्रश्न पूछे गए थे, उनका लेवल बहुत हाई था।
झज्जर से आए संदीप ने बताया कि परीक्षा में यूपीएससी से भी कठिन प्रश्न आए। परीक्षा में हरियाणा के बारे में प्रश्नों की संख्या बहुत कम रही। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि परीक्षा में सफलता मिलेगी। मगर मुकाबला कड़ा है।
वहीं सोनीपत से आए इशांत ने कहा कि परीक्षा में कुछ प्रश्न ऐसे थे, जिसमें जवाब के लिए ऑबजेक्टिव टाइप में दो-दो जवाब दिए गए थे। जो परीक्षार्थियों के लिए काफी परेशान करने वाले थे। उधर, झज्जर निवासी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि वह परीक्षा के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे थे, लेकिन फिजिक्स के कई प्रश्न काफी कठिन आए।
गर्मी ने किया बेहाल
विभिन्न कॉलेजों व स्कूलों के बाहर परीक्षार्थियों ने पेपर शुरू होने से पहले इधर-उधर बैठकर समय बिताया। जिसमें काफी संख्या में परीक्षार्थी सिविल अस्पताल, बस स्टैंड में बैठकर पढ़ाई करके टाइम पास किया। उधर, कई सेंटरों पर पानी की कोई खास व्यवस्था नहीं देखी गई। इसलिए अधितकर परीक्षार्थियों ने बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाई। उधर, पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्र के आसपास पुलिस तैनात रही।
केवल 37 फीसदी परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
एचसीएस की इस परीक्षा से 63 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने मुंह मोड़ लिया। जिले में कुल 12889 विद्यार्थियों में से 4811 विद्यार्थी परीक्षा देने आए। एक बार तो परीक्षा लेने वाले अफसर भी हैरान हो गए। क्योंकि हर सेंटर के परीक्षा केंद्रों पर सीटें खाली पड़ी थी। उधर, उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार, परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह, आयोग से आए अधिकारी परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए काफी संख्या में परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति देखकर हैरान हो गए।