{"_id":"65f06869e628acff65056d31","slug":"haryana-vij-tasted-golgappa-amidst-turmoil-in-politics-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राजनीति में उठा-पटक के बीच विज ने चखा गोलगप्पों का स्वाद, X पर लिखा- पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राजनीति में उठा-पटक के बीच विज ने चखा गोलगप्पों का स्वाद, X पर लिखा- पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री
Tue, 12 Mar 2024 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2024 08:06 PM IST
सार
अनिल विज अंबाला लौटते ही कार्यकर्ताओं से मिले विज, फिर गोलगप्पे खाने निकल गए।
विज्ञापन
गोलगप्पे खाते अनिल अनिल विज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज चंडीगढ़ से दोपहर बाद ही अंबाला में लौट आए। हर कोई यह कयास लगा रहा था कि वह किसी बात से नाराज हैं। यही कारण था कि उनके आने से पहले ही उनके करीबी व समर्थक उनके शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर एकत्रित हो गए। अंबाला आने के बाद विज सबसे पहले अपने परिवार से मिले।
विज्ञापन
अपनी नातिन को दुलार किया। इसी दौरान वह कार्यकर्ताओं, समर्थकों से बातचीत करते दिखाई दिए। सब अपने अपने कयास लगा ही रहे थे कि इतने में सायं को वह अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ अंबाला सिटी के गैलेक्सी मॉल के पास गोलगप्पे खाने निकल गए। जहां दिनभर की राजनैतिक उठा-पटक के बाद उन्हें गोलगप्पों का खट्टा मीटा स्वाद लेते देखा गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही विज ने अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर अपडेट करते हुए पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा लिख दिया है।