फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana School Education Board will conduct online quiz competition, apply till 7

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड करवाएगा आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 7 तक करें आवेदन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board will conduct online quiz competition, apply till 7
माई सिटी रिपोर्टर अंबाला।  बच्चों को कोरोना महामारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा  कोविड-19 पर ऑनलाईन प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार से रजिस्टे्रशन शुरू हो गया है। इस प्रकार की ऑनलाईन प्रतियोगिता करवाने वाला हरियाणा बोर्ड देश के इतिहास में प्रथम बोर्ड होगा।  इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के किसी भी बोर्ड के विद्यार्थी ऑनलाईन भाग ले सकेंगे। 7 मई तक बोर्ड की वेबसाईट पर दिये गये लिंक पर ऑनलाईन आवेदन/पंजीकरण करवाए जा सकते हैं। इसके बाद प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता की तिथि व समय बारे सूचना विद्यार्थियों को ई-मेल/टेक्स्ट मैसेज व मीडिया के माध्यम से दी जायेगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन समूह में किया जाएगा, जिसके प्रथम समूह में कक्षा छठी से आठवीं, द्वितीय समूह में नौंवी से दसवीं तथा तृतीय समूह में कक्षा ग्यारहवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता हिन्दी व अंग्रजी माध्यम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रतिभागी ई-सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। प्रथम चरण में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले चयनित विद्यार्थी ही द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में प्रविष्ट हो सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed