{"_id":"65fa71fc2d6fa6aed50d8f7a","slug":"haryana-minister-aseem-goel-offered-prayers-at-ambika-mata-temple-in-ambala-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मंत्री असीम गोयल ने अंबिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, शपथ लेने के बाद पहली बार पहुंचे थे अंबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मंत्री असीम गोयल ने अंबिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, शपथ लेने के बाद पहली बार पहुंचे थे अंबाला
Wed, 20 Mar 2024 10:49 AM IST
नवीन दलाल
एएनआई
एएनआई
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:49 AM IST
सार
हरियाणा में नायब सैनी की सरकार में मंत्री बने असीम गोयल ने अंबाला पहुंचकर अंबिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। कल हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में आठ विधायकों को मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
मंत्री असीम गोयल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने बाद असीम गोयल पहली बार अंबाला पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने अंबिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। अंबाला सिटी में दो बार विधायक रह चुके असीम गोयल को सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दर्जा दिया गया है। असीम अग्रवाल वैश्य समाज से आते हैं। वहीं, मंत्री बनने के साथ-साथ अंबाला को असीम गोयल से अब खास उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन
#WATCH | Haryana Minister Aseem Goel offered prayers at Ambika Mata Temple in Ambala today. pic.twitter.com/HIs4U9sp3R
— ANI (@ANI) March 20, 2024
विज्ञापन
असीम पहली बार वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की टिकट पर अंबाला सिटी से चुनावी मैदान में उतरे थे। तब मोदी लहर में उन्होंने हरियाणा जनचेतना पार्टी के उम्मीदवार विनोद शर्मा को करीब 23 हजार से अधिक मतों से हराया। इसके बाद वर्ष 2019 में भी उन पर भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और टिकट दिया। इस पर वे फिर खरे उतरे और वर्ष 2019 का विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब हुए। तब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर गए और अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी निर्मल सिंह को हराया था।
विज्ञापन