{"_id":"60a88c79604dc056ed5a8e3c","slug":"haryana-ig-y-puran-kumar-accused-dgp-manoj-yadav-of-harrassment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर विवादों में हरियाणा डीजीपी: अब आईजी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर विवादों में हरियाणा डीजीपी: अब आईजी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार
Sat, 22 May 2021 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 May 2021 10:15 AM IST
सार
अगस्त 2020 में थाने के मंदिर जाने पर सवाल पूछे जाने के खिलाफ आईजी वाई पूर्ण कुमार ने शिकायत दी है।
विज्ञापन
आईजी वाई पूर्ण कुमार और डीजीपी मनोज यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव फिर विवादों में घिर गए हैं। अब आईजी वाई पूर्ण कुमार ने पुलिस महानिदेशक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आईजी ने मामले में अंबाला एसपी हामिद अख्तर को शिकायत देकर एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसपी को दी शिकायत में आईजी वाई पूर्ण कुमार ने बताया है कि वह 3 अगस्त 2020 को सार्वजनिक अवकाश के दिन शहजादपुर थाने में बने मंदिर में गए थे। उसी दिन तत्कालीन एसपी अभिषेक जोरवाल भी मंदिर में गए थे। यह खबर 4 अगस्त के समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन
17 अगस्त को पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने पत्र जारी कर पूछा कि क्या थाने में मंदिर स्थापित करने से पहले सरकार से अनुमति ली गई? हालांकि अभिषेक जोरवाल से इस बारे में नहीं पूछा गया जो उस समय अंबाला के एसपी थे। कुमार ने कहा कि मामले में उन्हें प्रताड़ित किया गया है। आईजी ने शिकायत में कहा कि उन्होंने 29 जनवरी 2021 को डीजी और एसपी अंबाला को बताया कि शहजादपुर ट्रैफिक थाने में मंदिर 2011 से है, यह उनकी अंबाला पोस्टिंग से पहले का है। आईजी ने शिकायत में सवाल किया है कि सार्वजनिक छुट्टी के दिन उनके मंदिर में जाने पर क्या आपत्ति है, जहां आम जनता पूजा करती है।
विज्ञापन
Trending Videos
10 फरवरी को एसीएस को भेजी थी शिकायत
आईजी ने शिकायत में कहा कि इस बारे में 10 फरवरी 2021 को एसीएस राजीव अरोड़ा को भी पत्र लिखा था, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने लिखा है कि मनोज यादव उन्हें किसी भी पूजा स्थल पर जाने से नहीं रोक सकते। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
आईजी ने लिखा है कि मनोज यादव ऊंचे पद पर हैं और उन्हें व्यक्तिगत और आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। यादव ने 18 और 19 मार्च के अलावा 20 अप्रैल को उन्हें पत्र लिखकर बेइज्जती कर डराया और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीजी बोले नहीं जानकारी, एसपी बोले नो कमेंट
डीजी मनोज यादव से पूछा गया कि आईजी लेवल के अधिकारी ने उनके खिलाफ एसपी अंबाला को शिकायत देकर एससीएसटी एक्ट के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं तो उन्होंने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। वहीं जब एसपी अंबाला हामिद अख्तर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा इस मामले में नो कमेंट प्लीज।