फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Former CM Manohar Lal meet to Anil Vij on Holi

Haryana: अनिल विज से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम मनोहर लाल, तिलक लगाकर मनाई होली

Mon, 25 Mar 2024 03:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 03:15 PM IST
सार

होली पर अनिल विज से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे और उन्होंने आपस में गुलाल का टीका लगाया। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पहली बार पूर्व गृहमंत्री विज से मुलाकात की।

विज्ञापन
Haryana: Former CM Manohar Lal meet to Anil Vij on Holi
पूर्व सीएम मनोहर लाल को तिलक लगाते अनिल विज। - फोटो : संवाद

विस्तार

होली के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला पहुंचकर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की। गले मिलने के बाद गुलाल का टीका लगाया और राजनीति पर की चर्चा। पूर्व मुख्यमंत्री के शास्त्री कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर पहुंचते ही खुद अनिल विज गेट तक पहुंचे और गले लगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बंद कमरे के बीच काफी देर तक राजनीति पर चर्चा हुई। बता दें कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पहली बार मनोहर लाल ने पूर्व मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। इससे पहले हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली से एक दिन पहले ही पंचायत, विकास एवं कोआपरेटिव राज्य मंत्री महीपाल ढांडा ने मुलाकात की थी। जबकि सबसे पहले भाजपा के विधायक असीम गोयल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के बाद ही मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed