{"_id":"65206635a47ec8292d067308","slug":"haryana-file-of-hand-grenade-found-in-ambala-closed-police-did-not-find-concrete-clue-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अंबाला में मिले हैंड ग्रेनेड की फाइल बंद, पुलिस को नहीं मिला ठोस सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अंबाला में मिले हैंड ग्रेनेड की फाइल बंद, पुलिस को नहीं मिला ठोस सुराग
Sat, 07 Oct 2023 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:25 AM IST
सार
17 मई को सुबह के समय शहजादपुर के गांव सौंतली में संदिग्ध पाइप बरामद किया गया था। हैंड ग्रेनेड चीन निर्मित बताए जा रहे थे, जांच के लिए पुलिस संग एनआईए ने भी मशक्कत की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के अंबाला के शहजादपुर में मिले चार जिंदा हैंड ग्रेनेड मामले में पुलिस की जांच थम गई है। इसकी फाइल को भी बंद कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। सबसे बड़ी चुनौती यह रही कि जिस स्थान पर हैंड ग्रेनेड पाइप में रखे थे, उस स्थान के 300 मीटर के दायरे में भी कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।
विज्ञापन
विदित हो कि 17 मई को सुबह के समय शहजादपुर के गांव सौंतली के युवाओं को संदिग्ध पाइप दिखा था। उसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच को इस बात की जानकारी दी। सरपंच ने पुलिस को बताया तो मौके पर उच्चाधिकारी भी आ गए। बम निरोधक विशेषज्ञों से जांच कराई गई तो इसमें चार हैंड ग्रेनेड मिले। इसके बाद इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए अंबाला पुलिस और एनआईए सहित अन्य राष्ट्रीय एजेंसियां भी जांच करने पहुंचीं थी। इन चारों हैंड ग्रेनेड को चीन में निर्मित बताया जा रहा था। क्योंकि इनके सीरियल नंबर हूबहू वैसे थे जैसे जम्मू कश्मीर में एक आतंकी घटना के दौरान सेना को मिले थे। सेना के तत्कालीन अधिकारियों ने बताया भी था कि इस सीरियल नंबर का चीन की सेना प्रयोग करती है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच में भरसक प्रयास किए। उन्होंने हैंड ग्रेनेड के पाइप के कैप पर मिले मार्का के अनुसार पुलिस की टीम मध्य प्रदेश भी गई थी, जहां पाइप निर्माता कंपनी के मालिक से भी पूछताछ की गई, मगर कोई सफलता नहीं मिली। इसके साथ ही पाइप के ढक्कन पर मदस्सर नाम लिखा हुआ था, इसको लेकर भी पुलिस को खास जानकारी नहीं मिल पाई।
मोबाइल डंप में पंजाब के नंबर मिले थे मगर नहीं हुई पुष्टि
आसपास सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता नहीं होने के कारण पुलिस ने मोबाइल डंप पर फोकस किया, जिसमें पंजाब के नंबर मिले थे, लेकिन सत्यापन के बाद हैंडग्रेनेड से संबंधित कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
शहजादपुर में मिले हैंड ग्रेनेड मामले में जांच के दौरान कोई मजबूत सुराग नहीं मिल पाया। कोई सीसीटीवी भी आसपास नहीं था। पूछताछ में भी अधिक जानकारी नहीं मिली। अब अगर किसी वारदात में इस मामले से जुड़े आरोपी पकड़े जाते हैं, तभी आरोपियों के अंबाला हैंड ग्रेनेड लाने के उद्देश्य का पता चल सकेगा। -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला