Haryana: अनिल विज बोले- एग्जिट पोल गलत, आठ को भाजपा सरकार बनाएगी, जानिए किसने क्या कहा
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। फिलहाल कांग्रेस के लिए परिणाम उत्साह जनक है तो भाजपा खेमे के लिए चिंता की बात है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में एग्जिट पोल पर अंबाला कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि एग्जिट पोल की पोल पहले भी खुल चुकी है। लोग अभी भी अपना वोट डाल रहे हैं और लोग लाइन में खड़े हैं। आखिरी व्यक्ति का वोट डालना बाकी है। वोट कितने डले अभी तक सामने नहीं आया है... तो एग्जिट पोल कहां से आ गए। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल गलत साबित होगा और 8 अक्तूबर को बीजेपी सरकार बनाएगी।
#WATCH | Haryana: On Exit polls, BJP candidate from Ambala Cantt Assembly seat Anil Vij says, "'Exit poll ki pol pehle bhi khul chuki hai'. People are still casting their votes and people are standing in line. The last person is yet to cast the vote. The total percentage has not… pic.twitter.com/nfcyd609SA
विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 5, 2024
वहीं एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को अब तक हर एग्जिट पोल में बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा काफी पिछड़ती नजर आ रही है।
#WATCH | Kurukshetra | Haryana CM Nayab Singh Saini says, "BJP will form the government with full majority. We are confident." pic.twitter.com/C91KEWtj0Q
— ANI (@ANI) October 5, 2024 " />
हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार आएगी। 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ BJP आएगी। हमें पूरा विश्वास है कि पिछले 10 सालों में हरियाणा के लोगों ने जो काम देखा है, हर वर्ग के लिए काम हुए हैं, हरियाणा को क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद और भेद-भाव से मुक्ति दिलाने का काम हमारी सरकार ने 10 सालों में किया है।
हमने पहले ही बता दिया था : हुड्डा
कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब से हमने प्रचार करना शुरू किया है तब से मैं यह कह रहा हूं कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मुख्य कारण 2005 से 2014 हमारी उपलब्धियां थीं और 2014-2024 तक भाजपा सरकार की विफलता रही है। भ्रष्टाचार इसमें रहा है। हम बेरोजगारी, शिक्षा और सुरक्षा पर काम करेंगे। वहीं सीएम पर की उम्मीदवारी पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हर किसी का अधिकार है।
#WATCH | Congress leader & former CM Bhupinder Hooda says, "I have been saying this since we started campaigning that there is a wave in favour of Congress. Congress will form a government with a thumping majority...The main factor was our achievements from 2005-2014 and the… pic.twitter.com/y6usGgOtVg
— ANI (@ANI) October 5, 2024
उन्होंने कहा कांग्रेस की पद्धति है, विधायकों से राय ली जाएगी, उसपर हाईकमान फैसला लेगा। यह लोकतंत्र है। वहीं कुमारी सैलजा की दावेदारी पर कहा कि अच्छी बात है, सभी का अधिकार है, इससे पार्टी मजबूत होती है। कुमारी शैलजा हमारी वरिष्ठ नेता हैं।
#WATCH | On Haryana elections, Union MoS & BJP leader Ch. Krishan Pal Gurjar says, "...I am confident that BJP will form the govt by winning over 50 seats in the state..." pic.twitter.com/uy7uxSq5T9
— ANI (@ANI) October 5, 2024
हरियाणा चुनाव पर केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी नेता चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बीजेपी राज्य में 50 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
#WATCH | On Exit polls, Congress candidate from Jhajjar Assembly Geeta Bhukkal says, "People have used their power to vote very wisely in this festival of democracy...People had made up their minds, they were very distressed with the BJP...The people have given us their support… pic.twitter.com/yzeT3QB2cZ
— ANI (@ANI) October 5, 2024
एग्जिट पोल पर झज्जर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल का कहना है कि लोकतंत्र के इस उत्सव में लोगों ने बहुत समझदारी से वोट देकर अपनी ताकत का इस्तेमाल किया है। लोग मन बना चुके थे, बीजेपी से बहुत परेशान थे। जनता ने हमें अपना समर्थन दिया है और हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।
मनोहर बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत लाएगी रंग
चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल को दरकिनार करते हुए भाजपा ने तीसरी बार कमल खिलाने का दावा किया है। भाजपा का मानना है कि हरियाणा के लोगों ने पार्टी को तीसरी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है। मतदान प्रतिशत भले ही कम हुआ है, मगर यह बताता है कि सरकार के खिलाफ कोई भी सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। पार्टी के बूथ मैनेजमेंट ने काम किया है और बूथ पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर वोट डलवाने में कामयाब हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ पर निष्ठा और समर्पण भाव से परिश्रम कर मतदाताओं को प्रेरित किया है। उनकी यह मेहनत अवश्य रंग लाएगी और हरियाणा में फिर से कमल खिलेगा। उनके मुताबिक हरियाणा में भाजपा कम से कम 50 सीटें जीतेगी। भाजपा हमेशा ग्राउंड पर काम करती है और कोई हवा हवाई दावे नहीं करती।
प्रदेश के लोग भाजपा के साथ: सीएम
सीएम नायब सिंह सैनी ने भी दावा किया है कि आठ अक्तूबर को भाजपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हरियाणा के लोग भाजपा के साथ हैं। भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने कहा कि दस साल में हरियाणा में भाजपा ने जो कार्य किए हैं, उसी का नतीजा है कि भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की नीतियों से लोग खुश हैं और मतदान के आंकड़े और मतदाताओं के रुख से स्पष्ट है कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है।