फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Harihar Express will be seen in new avatar, there will be an increase in furnishings and facilities

नए अवतार में नजर आएगी हरिहर एक्सप्रेस, साज-सज्जा व सुविधाओं में हुई बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Harihar Express will be seen in new avatar, there will be an increase in furnishings and facilities
अंबाला। प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत मंडल के छावनी जंक्शन से चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस अब नए अवतार में नजर आएगी। कोच की दीवारों पर नया पेंट, गैलरी में साज-सज्जा व शौचालय में नया सामान ट्रेन का आकर्षक अंदाज में पेश करेगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान अब काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक जीएम सिंह ने बताया कि मार्च 2020 से वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के कारण पूरे भारत मे लॉकडाउन रहा।
इस दौरान हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन भी पूरी तरह से बंद रही। बंद अवधि मे कोचिंग डिपो अंबाला के प्रयासों से ट्रेन नंबर 04534/04533 के सभी कोच को रोलिंग स्टॉक निदेशालय के प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत सुसज्जित किया गया। इसमें यात्री सुविधा को विशेष तरजीह दी गई है। एक तरफ जहां कोच के बाहरी दीवारों को नए तरीके से पेंट कर एक नया रूप दिया गया, वहीं कोच के अंदर प्रवेश करते ही गैलेरी तथा टॉयलेट के दीवारों पर विनायल रैंपिंग करके यात्रियों को खुशनुमा माहौल देने की कोशिश की गई है। कोच मे उत्कृष्ट प्रकार के वाटर टैप , वाश बेसिन इंटिग्रेटेड टाइप, हेल्थ फौसेट्र, बड़े आकार के दर्पण, एयर फ्रेशनर आदि लगाकर यात्रा के दौरान आनंददायक अनुभव देने के लिए रेलवे द्वारा प्रयास किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed