{"_id":"610afa328ebc3e3ca916837d","slug":"haridwar-and-dehradun-roadways-bus-service-resumed-after-3-months-ambala-news-knl788872101","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 महीने बाद फिर शुरू हुई हरिद्वार व देहरादून रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 महीने बाद फिर शुरू हुई हरिद्वार व देहरादून रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महीने के अंतराल के बाद बुधवार से हरिद्वार व देहरादून के बीच बसों का संचालन शुरू हो गया। यूपी व उत्तराखंड की तरफ बसें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इससे पहले छावनी बस अड्डे से जाने वाली बसों को सहारनपुर बॉर्डर से ही वापस भेज दिया जाता था, अब बसें सीधा यूपी में प्रवेश करते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगी। ये जानकारी हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो इंचार्ज शमशेर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि हेडक्वार्टर से हरी झंडी मिलते ही और महाप्रबंधक के आदेश के तहत बुधवार दो बसों को हरिद्वार व देहरादून की तरफ भेजा गया। छावनी बस अड्डे से हरिद्वार के लिए बस रोजाना सुबह 6.30 बजे रवाना होगी, वहीं देहरादून के लिए बस का संचालन सुबह 9.30 बजे होगा। छावनी से हरिद्वार के लिए बस का किराया 210 रुपये और देहरादून तक का किराया 200 रुपये होगा। वहीं अभी लखनऊ व बरेली की तरफ चलनेे वाली बसों की स्थि ति स्पष्ट नहीं हो पाई है, जबकि बद्दी और पंजाब की तरफ से आने वाले यात्रियों को बेसब्री से उक्त बसों के संचालन का इंतजार है।
-----------------------
रात्रि सेवा भी मिलेगी
दिन में संचालित होने वाली एक बस के अलावा यात्रियों को रात्रि सफर के लिए भी बस मिलेगी। छावनी बस अड्डे से रोजाना रात 8.20 बजे हरिद्वार के लिए एक अतिरिक्त बस रवाना होगी।