{"_id":"697fbd05ffbb0ddeb801b40b","slug":"hailstorm-with-rain-in-the-morning-ambala-news-c-36-1-amb1003-157479-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुबह बारिश के साथ गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुबह बारिश के साथ गिरे ओले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। रविवार सुबह गरज और चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई। हालांकि दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली। शाम को फिर ठंड होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह जिले में कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, हालांकि ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान नहीं हुआ है।
रविवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में पिछले 24 घंटे में 2.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, बारिश होने से कुछ जगहों पर हल्का जलभराव भी हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा जिससे दृश्यता 20 मीटर रही।