अंबाला में हैंड ग्रेनेड मिलने का मामला: एक कर्मचारी को एक दिन पहले ही देख लिए थे बम, हो सकता था बड़ा हादसा
निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले कर्मचारी ने बम देखे थे, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। जानकारी होने के बाद भी हैंड ग्रेनेड और डिवाइस की सूचना न देने को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के पास मिले तीन हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस को शनिवार शाम को ही वहां निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले कर्मचारी ने देख लिया था। इन हैंड ग्रेनेड और डिवाइस के बारे में निर्माणाधीन भवन के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को भी बता दिया गया था, परंतु हैरानी की बात यह रही कि पता होने के करीब 12 घंटे बाद यानी कि पूरी रात में पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई और अगले दिन सुबह जाकर इस बारे में पुलिस को बताया गया।
पुलिस का भी कहना है कि इन हैंड ग्रेनेड और डिवाइस के कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो पता चला कि सभी कर्मचारियों की उस दौरान शिफ्ट बदल रही थी ऐसे में कोई भी इसे अपनी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता था, इसके कारण किसी ने भी पुलिस को इस बारे में नहीं बताया, अब इसके अलावा अन्य क्या कुछ कारण रहें है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
कार्रवाई में देरी होने पर होगी पूछताछ
जानकारी होने के बाद भी हैंड ग्रेनेड और डिवाइस की सूचना न देने को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से वहां सामने मौजूद भवन में कार्य कर रहे कर्मचारियों व आस-पास के लोगों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। इससे कि देरी से सूचना देने के बारे में पता लगाया जा सके और इससे पूर्व इस संबंध में किस-किस को जानकारी थी। इसकी भी सूचना प्राप्त की जाएगी। इसको लेकर एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।