फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gymnastics event of Khelo India Youth Games starts from today

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आज से शुरू, ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट का होगा चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gymnastics event of Khelo India Youth Games starts from today
खेलो इंडिया के आगाज के साथ अंबाला में जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं आज यानी 5 जून से शुरू हो जाएगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन वारहीरोज स्टेडियम में ही आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की मिक्स टीमें जिम्नास्टिक हॉल के अपरेटस पर उतरेंगी।
विज्ञापन

पहले दिन क्वालीफाइंग व इंडिविजुअल ऑल अराउंड प्रतियोगिताएं होंगी। सुबह 9 बजे से ही प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएगी। पहले दिन फ्लोर, पोमेल होर्स, रिंग्स, वाल्ट, पैरलल बार, होरिजेंटल बार, वालटिंग हॉर्स, अनइव बार, बीम फ्लोर प्रतियोगिता होगी। जिसमें अलग-अलग राज्यों से आई टीमों के करीब 160 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन आखिर में होने वाले इंडिविजुअल ऑल अराउंड के विजेता पर सबकी नजरें रहेंगी। देखा जाएगा कि आखिर कौन सभी राउंड में विजेता होकर इस पदक पर कब्जा जमाता है। बता दें कि अंबाला के कुल 7 जिम्नास्टिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ओवरऑल में 208 खिलाड़ी जिम्नास्टिक के पदक की दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन केवल वारहीरोज स्टेडियम में ही प्रतियोगिताएं होगी। बता दें कि रिदमिक इवेंट के लिए बैडमिंटन हॉल सुभाष पार्क के पास का चयन किया गया है। शेड्यूल के मुताबिक वहां पर 6 जून से प्रतियोगिता होगी। 6 जून को पहले दिन होने वाली कई गेम्स की मेडल सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ राम निवास ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करने के लिए थॉमस कूक कंपनी को कमान सौंपी गई है। कंपनी द्वारा ही रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी अंबाला पहुंच गए है। स्वीमिंग की प्रतियोगिता 8 जून से शुरू होगी, उनकी टीमें आ रही है।
9 से 10 बजे तक
टीम इवेंट पुरुष - ग्रुप 1, 2, 3 के लिए फ्लोर, पोमेल होर्स व रिंग्स
टीम इवेंट महिला - ग्रुप- 1 व 2 वालटिंग होर्स, अनइवन बार
10 से 11 बजे तक
टीम इवेंट पुरुष - ग्रुप 4, 5, 6 के लिए फ्लोर, पोमेल होर्स व रिंग्स
टीम इवेंट महिला- ग्रुप- 3 व 4 वालटिंग होर्स, अनइवन बार
11 से 12 बजे
टीम इवेंट पुरुष - ग्रुप 7, 8, 9 फ्लोर, पामेल होर्स व रिंग्स
टीम इवेंट महिला - ग्रुप 5, 6 वालटिंग होर्स, अनइवन बार
12 से 1 बजे
टीम इवेंट पुरुष - ग्रुप 10, 11, 12 के लिए फ्लोर, पोमेल होर्स व रिंग्स
टीम इवेंट महिला - ग्रुप- 7 व 8 वालटिंग होर्स, अनइवन बार
1 से 2 बजे
टीम इवेंट पुरुष - ग्रुप 13, 14, 15 के लिए फ्लोर, पोमेल होर्स व रिंग्स
टीम इवेंट महिला - ग्रुप- 9 व 10 वालटिंग होर्स, अनइवन बार
3 से 4 बजे
टीम इवेंट पुरुष - ग्रुप 1, 2, 3 के लिए वाल्ट, पी बार, एच बार
टीम इवेंट महिला - ग्रुप- 1 व 2 बीम, फ्लोर
4 से 5 बजे
टीम इवेंट पुरुष - ग्रुप 4, 5, 6 के लिए फ्लोर, पोमेल होर्स व रिंग्स
टीम इवेंट महिला - ग्रुप- 3 व 4 बीम, फ्लोर
5 से 6 बजे
टीम इवेंट पुरुष - ग्रुप 7, 8, 9 के लिए वाल्ट, पी बार, एच बार
टीम इवेंट महिला - ग्रुप- 5 व 6 बीम, फ्लोर
6 से 7 बजे तक
टीम इवेंट पुरुष - ग्रुप 10,11, 12 के लिए वाल्ट, पी बार व एच बार
टीम इवेंट महिला - ग्रुप- 7 व 8 बीम, फ्लोर
7 से 8 बजे तक
टीम इवेंट पुरुष - ग्रुप 13, 14, 15 के लिए वाल्ट, पी बार व एच बार
टीम इवेंट महिला - ग्रुप- 9 व 10 बीम, फ्लोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed