फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gymkhana Club awaits inauguration, file stuck in Directorate

Ambala News: जिमखाना क्लब को उद्घाटन का इंतजार, निदेशालय में अटकी फाइल

Fri, 16 Jan 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 16 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gymkhana Club awaits inauguration, file stuck in Directorate
सेक्टर-10 के पास तैयार किया गया जिम खाना क्लब भवन। संवाद - फोटो : 1
सतनाम सिंह
विज्ञापन


अंबाला सिटी। सेक्टर-10 के सामने सेक्टरवासियों के लिए करीब दो एकड़ में 6 करोड़ से बना जिमखाना क्लब उद्घाटन के इंतजार में है। इस भवन के उद्घाटन को लेकर फाइल निदेशालय में भेजी गई है और यह फाइल अभी वहीं अटकी हुई है। इस परियोजना के लेट होने से यह नया भवन जर्जर होने लगा है। इस परियोजना का कार्य 2018 में शुरू हुआ था और यह कार्य करीब 9 महीने पहले पूरा भी हो चुका है। अब इसके उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन उद्घाटन को लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है। उद्घाटन के बाद ही यह क्लब सेक्टरवासियों को सौंपा जाएगा।
इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ
इस क्लब में सेक्टरवासियों को अंबाला क्लब की तर्ज पर न केवल रेस्टोरेंट में लजीज खाना मिलेगा, बल्कि यहां सेक्टरवासी जिम भी कर सकेंगे और विभिन्न गेम भी खेल सकेंगे। इस भवन को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत तैयार किया गया है। इस भवन को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से बनाया गया है।
विज्ञापन

क्लब के शुरू होने से सेक्टरवासियों को होगा फायदा
सेक्टर-10 में जंडली रोड पर इस भवन को बनाया गया है। इस दो मंजिला भवन में सभी सुविधाएं मिलेंगी। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से सेक्टरवासियों को काफी फायदा होगा। एचएसवीपी की ओर से ऐसी परियोजना पहली बार बनाई गई है। जिससे लोगों को मिलने से फायदा होगा। इसमें पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा रेस्टारेंट, जिम, खेल, बार सहित अन्य कई कक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस, बिलियर्ड गेम भी खेल सकेंगे लोग
इस क्लब में बार रूम, पार्क, शादी-विवाह, किटी पार्टी करने के लिए सुविधा होगी। साथ ही कार्ड रूम, टेबल टेनिस, बिलियर्ड गेम भी खेल सकेंगे। क्लब में सेक्टर के लोग सदस्य होंगे। उपायुक्त इस क्लब के चेयरमैन और एसडीएम सदस्य होंगे। इसमें जिम और खेलने का सामान भी होगा। यहां लोग जिम भी कर सकेंगे।

जनसुई बस स्टैंड व कार पार्किंग बनने का भी लेट हुआ था उद्घाटन
यह पहली परियोजना नहीं है, जिसको बनाने के बाद अब उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा हो। इसके पहले जनसुई में बस स्टैंड को नया बनाया गया था। इसे भी पीडब्ल्यूडी ने हैंडओवर कर दिया था, मगर इसके उद्घाटन को लेकर भी इंतजार करना पड़ा। इसी प्रकार शहर के बस स्टैंड पर भी कार पार्किंग को बनकर लंबे समय तक उद्घाटन के इंतजार में पड़ी रही। इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने में भी देरी की गई। अब जिमखाना क्लब प्रोजेक्ट भी ऐसे ही लटका हुआ है।


जिमखाना क्लब का भवन बनकर तैयार हो चुका है। क्लब में सेक्टरवासी रेस्टोरेंट जैसे सुविधाओं के साथ ही विभिन्न खेल भी खेल सकेंगे। जल्द ही इस क्लब का उद्घाटन होगा।
जितेंद्र सिंह, एसडीओ, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed