फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurugram's Aahana Gulati and Sonipat's Saksham emerged winners in Under-17 chess.

Ambala News: अंडर-17 शतरंज में गुरुग्राम की आहना गुलाटी व सोनीपत के सक्षम रहे अव्वल

Tue, 14 Jul 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 14 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gurugram's Aahana Gulati and Sonipat's Saksham emerged winners in Under-17 chess.
शतरंज प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित 30वीं हरियाणा स्टेट अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप -2026 का सोमवार को समापन हुआ। लड़कियों में गुरुग्राम की आहना गुलाटी तो लड़कों में सोनीपत के सक्षम विजेता रहे। लड़कियों में गुरुग्राम की सिया कौशिक ने दूसरा व फरीदाबाद की तनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कों में पानीपत के संभव ने दूसरा व गुरुग्राम के शाहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां और पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में करेंगे हरियाणा का प्रतिनिधित्व
डीएवी स्कूल के प्राचार्य एवं अंबाला डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. विकास कोहली ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए डेढ़ सौ से अधिक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि शतरंज व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। इस मौके पर एसोसिएशन की प्रधान नम्रता गौड़, द हरियाणा चेस एसोसिएशन द्वारा नियुक्त मुख्य निर्णायक लक्ष्य अरोड़ा, सहायक निर्णायक जय राज, एसोसिएशन के सचिव किरणदीप गौड़, डॉ. रवि, निपुण, लक्ष्य, मनीष शर्मा, रणधीर और अंबाला डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट आशीष शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed