फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gurmat Samagam begins at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib

Ambala News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में गुरमत समागम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam begins at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib
अंबाला। धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज के आगमन पर्व को लेकर तीन दिवसीय महान गुरमत समागम मंगलवार से आरंभ हो गए हैं। इस संबंध में रविवार दो फरवरी को आरंभ किए गए श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ आज सुबह गुरु चरणों में अरदास के बाद संपन्न किए। तत्पश्चात धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन

गुरमत समागम के दौरान सुबह नगर कीर्तन का आयोजन किया। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया में नगर कीर्तन निकाला गया। इसकी अगुवाई पांच प्यारों ने की। वाहनों पर सजे नगर कीर्तन की आसपास के गांवों में परिक्रमा की। यहां संगत ने नगर कीर्तन का जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस मौके पर दोपहर से धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए।
विज्ञापन

पहले गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई बूटा सिंह ने समागम की जानकारी संगत के समक्ष रखी। इसके बाद ढाडी जत्थों ने गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। शाम के समय भी कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थों ने संगत को नाम सिमरण करवाया। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर स.कुलदीप सिंह ने बताया कि समागम चार से छह फरवरी तक चलेंगे। पांच फरवरी को भी गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। इसमें पंथ प्रसिद्ध ढाडी और कविसरी जत्थे संगत को गुरबाणी से जोड़ेंगे। रात को भी कथा व कीर्तन का कार्यक्रम होगा। छह फरवरी को सुबह धार्मिक कार्यक्रम होंगे और शाम पांच बजे गुरमत समागम संपन्न किए जाएंगे। इस उपलक्ष्य में सुबह 11 बजे अमृत संचार का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में आने वाली संगतों के लिए कई प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। बारिश और धूप आदि से बचाने के लिए नए शेड लगाए जा रहे हैं। वहीं, रोटी पकाने के लिए नई मशीन भी मंगवाई गई है। इसके अलावा रिहायशी कमरों का भी विस्तार किया जा रहा है ताकि दूर-दराज से आने वाली संगत को रात्रि ठहराव में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed