फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   gurmage murder case solve, crimenal arrest in ambala

देवर की हत्या में शामिल भाभी गिरफ्तार, भतीजा व दोस्त पहले हो चुके हैं काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
gurmage murder case solve, crimenal arrest in ambala
रौलों गांव के गुरमेज हत्याकांड में पुलिस ने तीसरी आरोपी गुरमेश कौर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। पहले पकड़े गए मुख्य आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार व स्कोर्पियो जब्त कर चुकी है। अब आरोपी गुरमेश को अदालत में पेश करने की कार्रवाई चल रही है। इस मामले में अब पुलिस को गुरमेश की बेटी की तलाश है। बता दें कि भाई की हत्या के मामले में सजायाफ्ता गुरमेज सिंह की कुछ रोज पहले ही उसके भतीजे मनजिंद्र सिंह उर्फ मन्नी ने दोस्त संदीप सिंह व मां गुरमेश कौर के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पिता की हत्या करने पर चाचा गुरमेज को उम्रकैद होने के बावजूद दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। इसी वजह से गुरमेज सिंह का कत्ल किया गया। मामले की जांच कर रहे सीआईए स्टाफ-2 में तैनात सब इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी पुलिस को एक आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed