फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gudgudi Junction planted 220 saplings

Ambala News: गुदगुदी जंक्शन ने रोपित किए 220 पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Gudgudi Junction planted 220 saplings
अंबाला के रौलों गांव में पौधरोपण करते गुदगुदी जंक्शन के सदस्य। प्रवक्ता
अंबाला। सामाजिक संस्था गुदगुदी जंक्शन के पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाया गया पांच दिवसीय पौधारोपण अभियान रविवार को संपन्न हुआ। परियोजना प्रभारी जगमाल सिंह राणा ने बताया कि संस्था अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ के मार्गदर्शन में चले इस अभियान के पहले चरण में 220 छायादार व फलदार पौधे रोपित किए गए, जबकि 100 औषधीय पौधे लोगों को वितरित किए गए। अभियान के अंतिम दिन रौलां गांव और वार्ड-11 की विभिन्न कॉलोनियों में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पीपल, नीम, बड़, जामुन, आम और गुलमोहर जैसे वृक्ष लगाए गए। टीम ने लोगों को तुलसी के पौधे भेंट कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। अभियान को सफल बनाने में पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार, रमालो देवी, ओम बनमाली व वन विभाग का विशेष सहयोग रहा। संस्था अब 22 जुलाई से सिटी में दूसरे चरण की शुरुआत करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed