फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP raids Hansi, Hisar and Rohtak to recover gold

Ambala News: सोने की रिकवरी के लिए हांसी, हिसार और रोहतक में दबिश दे रही जीआरपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
GRP raids Hansi, Hisar and Rohtak to recover gold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेन से चोरी हुए सोने की रिकवरी के लिए जीआरपी की टीम ने हांसी, हिसार व रोहतक के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। चोरी के मामले में पकड़े गए तीसरे आरोपी हिसार निवासी सुनील से मिली प्राथमिक जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है ताकि मामले में संलिप्त अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके और सोने की रिकवरी हो सके। इसके अलावा इस मामले को सुलझाने के लिए पूर्व के अपराधियों का भी डाटा जीआरपी खंगाल रही है।
नहीं मिल रही कामयाबी : ट्रेन से सोने के गहने चोरी करने वाले हिसार निवासी आर्यन की जानकारी पर जीआरपी ने दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी और हांसी निवासी महेंद्र नाम के सुनार को पकड़ा जोकि नशे का आदि था। उसने बताया कि आर्यन ने जो गहने उसे दिए थे, वह उसने आगे किसी को बेच दिए। जब उसके बताए ठिकाने पद जीआरपी ने दबिश दी तो आरोपी पकड़ में नहीं आया, वहीं उसका मोबाइल भी बंद मिला, इसके बाद जीआरपी की जांच में तीसरे आरोपी सुनील का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

यह था मामला : घटना दो जून की है। इस संबंध में 9 जून को अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पंजाब की मोहाली निवासी रीता झा की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई थी। रीता झा ने बताया था कि दो जून को वह अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई थी और उन्हें अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन नंबर 14650 सरयू-युमना एक्सप्रेस में सवार होना था। ट्रेन जब प्लेटफार्म पर आई और वह ट्रेन में सवार होने लगी तो इस दौरान किसी ने उनका पर्स काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed