फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GRP did not get counseling report, screwed up in registering FIR

जीआरपी को नहीं मिली काउंसलिंग रिपोर्ट, एफआईआर दर्ज करने को लेकर फंसा पेंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
GRP did not get counseling report, screwed up in registering FIR
ट्रेन नंबर 02407 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस से मिले बच्चों की काउंसलिंग रिपोर्ट अभी जीआरपी को नहीं मिली है, हालांकि इस संबंध में जीआरपी ने सीडब्ल्यूसी को लिखित में जानकारी दी है। इस कारण एफआईआर को लेकर पेंच फंस गया है।
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी अधिकारियों का कहना है कि बुधवार व्यस्तता के कारण जीआरपी को रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा सका, आज वीरवार को हर हालात में उन्हें रिकॉर्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। दरअसल 29 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर चाइल्डलाइन सहित जीआरपी व आरपीएफ की टीमों ने न्यू जलपाई गुड़ी से अमृतसर ट्रेन में छापा मारकर 7 कोच से लगभग 50 बच्चों को संरक्षण में लिया था। इस दौरान 27 बच्चों ने काउंसलिंग के तहत मानव तस्करी के तहत फैक्टरी में काम करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

--------------------------------
नहीं मिली काउंसलिंग रिपोर्ट
सीडब्ल्यूसी की तरफ से एफआईआर दर्ज करने के संबंध में जो पत्र मिला था, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई के लिए काउंसलिंग रिपोर्ट मांगी गई है ताकि जिन कंपनियों व व्यक्तियों का नाम सामने आया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलायती राम, प्रभारी जीआरपी थाना।
----------------------------------
नहीं दे सके दस्तावेज
जीआरपी की तरफ से बच्चों को लेकर कुछ रिकॉर्ड मांगा गया था। बुधवार व्यस्तता के कारण रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा सका। उम्मीद है कि वीरवार को रिकॉर्ड दे दिया जाएगा और एफआईआर दर्ज हो जाएगी।
रणजीता, चेयरपर्सन सीडब्ल्यूसी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed