{"_id":"648ca24a9a3d44cfe10e7936","slug":"gram-panchayat-picketing-at-bdpo-office-ambala-news-c-36-1-amb1002-5346-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ग्राम पंचायत का बीडीपीओ दफ्तर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ग्राम पंचायत का बीडीपीओ दफ्तर पर धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर। ग्राम पंचायत शहजादपुर के कंडम पंचायत घर व दुकानों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत ने दोनों दुकानों का कब्जा लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की। वहीं दुकानों में से एक दुकान पर काबिज रहा एक पक्ष अदालत में मामला होने की बात कह दोबारा ग्राम पंचायत की दुकान पर काबिज होने का प्रयास कर रहा है। इसी को लेकर ग्राम पंचायत शहजादपुर ने बीडीपीओ कार्यालय प्रांगण में पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
बीडीपीओ द्वारा उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने और पुलिस सहायता के लिए पत्र लिखे जाने के बाद ग्राम पंचायत ने धरना समाप्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नही हुई तो ग्राम पंचायत अपने पद से त्यागपत्र दे देगी।
ग्राम पंचायत शहजादपुर का पंचायत घर व दो दुकानें वर्षों पहले मुख्य बाजार में बनी थी जोकि अब कंडम हो चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा भी उन्हें कंडम घोषित कर दिया था। ग्राम पंचायत द्वारा दोनों दुकानों पर काबिज लोगों को बार बार दुकानें खाली करने का नोटिस दिया गया। दोनों में से किसी भी दुकानदार ने दुकानें खाली नही की। ग्राम पंचायत ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रशासन की मौजूदगी में गत 26 मई को कब्जा ले लिया था। उसके बाद एक दुकानदार ने दुकान पर लगे ताले तोड़कर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया था। प्रशासन ने दुकान में बैठीं तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
पंचायत घर व दोनों कंडम भवन को सोमवार को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नीलामी करवाई गई थी। जब ठेकेदार भवन को गिराने का काम शुरू करने लगा तो वर्षों से काबिज एक दुकानदार जिनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था आकर ठेकेदार को धमकाने लगा और भवन नही गिराने दे रहा है। -रविन्द्र कुमार, सरपंच, शहजादपुर
पंचायत की मांग पर पुलिस सहायता के लिए पुलिस को लिखा गया है और साथ ही एसडीएम नारायणगढ़ को भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -नेहा, बीडीपीओ, शहजादपुर