फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   grain purches in market ambala

हड़ताल खत्म होते ही मंडियों में बढ़ी आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
grain purches in market ambala
आढ़तियों की हड़ताल के कारण दो दिन से शांत पड़ी मंडियों में शनिवार को खूब चहल-पहल रही। अल सुबह से ही मंडियों में किसानों का आना शुरू हो गया था। जैसे ही सूचना अन्य किसानों तक पहुंची तो वह भी फटाफट गेहूं लेकर मंडी में पहुंचे। एजेंसी कर्मचारियों ने भी तेजी के साथ खरीद का कार्य जारी रखा। देर शाम तक खरीद जारी रही।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो दिनों से आढ़ती अपनी मांगों को हड़ताल पर थे और शुक्रवार रात उच्च अधिकारियों और आढ़ती संघ के बीच हुई सहमति के बाद हड़ताल समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त होते ही एजेंसी कर्मचारियों ने उन किसानों की फसल खरीदी जो दो दिन से खरीद का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

बराड़ा और अधीनस्थ केंद्रों पर 468 गेट पास काटकर 27 हजार 180 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई चालू रबी मौसम के दसवें दिन बराड़ा मंडी में 362, उगाला मंडी में 65 तथा सरदहेड़ी मंडी में 41 गेट पास काटे गए। इससे बराड़ा मंडी में 21 हजार 664 क्विंटल, उगाला मंडी में 3196 क्विंटल और सरदहेड़ी मंडी में 2318 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। समस्त आवक को हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा केंद्रीय सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार 12 प्रतिशत नमी वाले गेहूं को 1975 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीद की गई। प्रतिदिन बढ़ती आवक के मद्देनजर प्रशासन ने बारदाना सहित सभी प्रकार की अन्य तैयारियां रबी मौसम के आरंभ होने से पूर्व ही कर ली थी। बराड़ा अनाज मंडी प्रधान कंवरजीत सिंह विर्क ने कहा कि सरकार ने आढ़ती संघ की बोरियों पर मार्का तथा लेबर संबंधी मांग पहले ही मान ली थी। परंतु अब गेहूं के प्रत्यक्ष भुगतान की सूचना आढ़ती को एक दिन पूर्व सूचना दी जाएगी। आढ़ती संघ द्वारा इस बीच के रास्ते तथा किसानों के हितों के मद्देनजर हड़ताल समाप्ति और खरीद में सहयोग का निर्णय किया गया है। कृषि विपणन समिति बराड़ा के सचिव जसवीर सिंह ने कहा कि हड़ताल समाप्ति से सभी पक्षों का लाभ है। प्रशासन द्वारा चालू रबी मौसम में किसानों को हरसंभव सुविधा मुहैया करवाने और किसी भी प्रकार असुविधा न होने देने के मुद्दे पर ध्यान फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणगढ़ में 20 तो शहजादपुर में 13 हजार क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
नारायणगढ़/शहजादपुर। शनिवार को नारायणगढ़ अनाज मंडी में सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा 20 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इसी प्रकार नारायणगढ़ के साथ लगती भरेड़ी अनाज मंडी में भी खरीद का काम शुरू होने के उपरांत सरकारी खरीद एजेंसी हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन ने 4593 क्विंटल गेहूं की खरीद की। शहजादपुर अनाज मंडी मार्केट कमेटी के सचिव विनोद गोयल ने बताया कि दो दिन की हड़ताल के बाद शनिवार को शहजादपुर अनाजमंडी में सरकारी खरीद एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने लगभग 13 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की। कड़ासन अनाज मंडी में सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड ने लगभग 8750 क्विंटल गेहूं की खरीद की।

शनिवार को जिले में हुई 54 हजार 543 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
जिले भर में शनिवार को कुल 54 हजार 543 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई है। इसमें डीएफएससी ने 19 हजार 658 मीट्रिक टन, हैफेड ने 30 हजार 754 मीट्रिक टन, वेयर हाउस ने 4 हजार 131 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसके अलावा डीएफएससी ने 12 हजार 548 मीट्रिक टन, हैफेड ने 10 हजार 719 और वेयर हाउस ने 1 हजार 70 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed