सरकारी डॉक्टर का शराब के नशे में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने मॉडल टाउन में शराब के नशे मे जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे डाक्टर को पीसीआर ने मौके पर आकर हिरासत में लिया। पुलिस ने माडल टाउन निवासी नितिन उप्पल की शिकायत पर ऑर्थो के डॉक्टर अरुण शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डॉक्टर का मेडिकल चेकअप कराकर उसे हिरासत में ले लिया है।
डॉक्टर अरुण शर्मा सोमवार सुबह माडल टाउन में अपनी कार मे शराब के नशे में घूम रहा था। घूमते-घूमते वह सर्कलुर रोड स्थित नितिन उप्पल के घर के बाहर हंगामा करने लग गया। जब उसे ऐसा करने से रोका गया तो वह मारपीट पर उतर गया और गाली गलौच करने लग। नितिन उप्पल ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डाक्टर को चौकी ले जाया गया। जहां पहुंचने पर भी डाक्टर ने जमकर हंगामा किया और गालियां देता रहा। इसके बाद पुलिस ने उसकी शराब चेक करवाई, जिसमें पाया गया कि डॉक्टर उस वक्त पूरी तरह से शराब के नशे में टुन्न था। नितिन उप्पल की शिकायत पर डॉक्टर अरुण शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराकर उसे हिरासत में ले लिया। थाना बलदेव नगर इंचार्ज दिनेश चौहान ने बताया कि इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है।