फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government schools haven't received sanitary pads for two years, relying on help from institutions

Ambala News: सरकारी स्कूलों में दो साल से नहीं पहुंचे सेनेटरी पैड, संस्थाओं की मदद के भरोसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Government schools haven't received sanitary pads for two years, relying on help from institutions
- अधिकांश स्कूल ऐसे भी हैं, जहां आपात स्थिति में शिक्षकों को खुद ही करना पड़ता है इंतजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। सरकारी स्कूलों में दो-तीन साल से सेनेटरी पैड की आपूर्ति बंद है। हालात यह हैं कि छात्राओं की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब शिक्षकों को अपने स्तर पर इंतजाम करने पड़ रहे हैं या फिर एनजीओ के भरोसे काम चल रहा है। अधिकांश स्कूल तो ऐसे भी हैं जहां आपात स्थिति में शिक्षकों को अपने पास से सेनेटरी पैड का इंतजाम करना पड़ता है। इसके लिए कोई बजट है या नहीं इसकी जानकारी स्वयं शिक्षा विभाग को ही नहीं है।

जनवरी में दिया था आपूर्ति का भरोसा

राज्य के पिछले बजट में शिक्षा विभाग ने विशेष रूप से छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का प्रावधान तय किया था। विभाग ने जीमेल के जरिए संदेश भेजकर इस साल जनवरी में सप्लाई आने का भरोसा भी दिया था, लेकिन फरवरी 2026 तक भी स्कूलों के स्टोर खाली पड़े हैं। विभाग का अब तर्क है कि इसके लिए कोई विशेष बजट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


2023 से नहीं आए सेनेटरी पैड
छावनी के बीसी बाजार स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा ने बताया कि उनके स्कूल में छठी से 12वीं तक करीब 300 छात्राएं हैं। स्कूल में वर्ष 2021 में 500 सेनेटरी पैड और 2022 में 500 सेनेटरी पैड आए थे, इसके बाद 2023 से लेकर अब तक सेनेटरी पैड नहीं आए हैं। दिसंबर में ई-मेल से जानकारी मिली थी कि जनवरी में सेनेटरी पैड की सप्लाई करा दी जाएगी लेकिन वह भी नहीं आए। वहीं एक निजी एनजीओ ने जरूर स्कूल में सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाए थे। अभी सेनेटरी पैड की हमारे पास व्यवस्था नहीं है। जरूरत होती है तो हम अपने पास से प्रबंध करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




2024 के बाद से नही पहुंचे पैड
बकरा मार्केट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती मेहता ने बताया कि उनके स्कूल में छठी से 12वीं कक्षा तक करीब 173 छात्राएं हैं। उनके स्कूल में 27 दिसंबर 2023 में 650 और 28 मई 2023 में 640 सेनेटरी पैड आए थे। इसके बाद से अब तक स्कूल में कोई सेनेटरी पैड नहीं आए, जबकि पंचकूला और छावनी से एनजीओ ने स्कूल को सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाए थे।




दो साल से नही पहुंचे
छावनी के रामबाग रोड स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके स्कूल में छठी से 12वीं कक्षा तक करीब 300 छात्राएं हैं, उनके स्कूल में 2023 में 300 सेनेटरी पैड आए थे। इसके बाद 2024 में कोई सेनेटरी पैड नहीं आए और न ही वर्ष 2025 में सेनेटरी पैड आए।

सेनेटरी पैड की उपलब्धता को लेकर जानकारी ली जा रही है। जल्द इसकी व्यवस्था करा दी जाएगी।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed