{"_id":"60d7935d8ebc3e34377bb6e1","slug":"goods-train-departure-for-bangladesh-today-ambala-news-knl74508876","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज धागा लेकर बांग्लादेश के लिए रवाना होगी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज धागा लेकर बांग्लादेश के लिए रवाना होगी मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की अलग-अलग फैक्ट्रियों में बने धागे को आज अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से बांग्लादेश भेजा जाएगा। 16 कोच की स्पेशल मालगाड़ी 2 दिन में 1780 किलोमीटर का सफर तय कर धागे को बांग्लादेश के बॉर्डर तक पहुंचाएगी। धागा लेकर बांग्लादेश जाने वाली ये पहली मालगाड़ी होगी। इससे मंडल को लगभग 25 लाख रुपये राजस्व के तौर पर मिलेंगे। इस मालगाड़ी के माध्यम से बांग्लादेश के बेनोपाल में धागा भेजा जाएगा। मालगाड़ी लगभग 1780 किलोमीटर का सफर तय करेगी। ये जानकारी रेलवे के अधिकारी वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट विवेक शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि पहले सड़क व समुद्र मार्ग से धागा भेजने के लिए 10 से 15 दिन का समय लगता था। अब यही धागा मात्र दो दिनों में बांग्लादेश पहुंचने लगेगा। इससे व्यापारियों का भी सीधे तौर पर लाभ होगा। पंजाब की अलग-अलग कंपनियों से आए धागा को अंबाला छावनी यार्ड से मालगाड़ी में लोड किया जाएगा। इसमें लालडू, जीरकपुर, लुधियाना आदि से धागा छावनी रेलवे यार्ड पहुंचेगा और यहीं से ही 16 कोच की एक मालगाड़ी बांग्लादेश के लिए रवाना होगी।
---------------------------------
बड़ी कंपनियों से चल रही वार्ता
रेलवे के माध्यम से जरूरी सामान की आपूर्ति सरल व सुगत तरीके से भेजी जा सके, इसके लिए वाणिज्य अधिकारी लगातार बड़ी कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं। उन्हें पूरी मालगाड़ी और जरूरत अनुसार अगर एक कोच की भी जरूरत है तो उसके लिए भी रेलवे सुविधा देने को तैयार है और वो भी किफायती दर पर।
विज्ञापन
----------------------------------
13 नवंबर को भेजे थे 95 ट्रैक्टर
अंबाला मंडल ने 13 नवंबर को पहली बार छावनी जंक्शन से बांग्लादेश के लिए ट्रैक्टरों की खेप को रवाना किया था। ये ट्रैक्टर विशेष मालगाड़ी के द्वारा रेल यार्ड से बांग्लादेश के लिए रवाना हुए थे। सोनालिका ट्रैक्टर ने एनएमजी रैक में 95 ट्रैक्टरों को माल शेड अंबाला से बेनापोल के लिए परिवहन किया। मंडल को भेजे गए ट्रैक्टरों से रुपये 19.7 लाख का राजस्व अर्जित किया था।
--------------------------------------
आज रवाना होगी स्पेशल मालगाड़ी
मंडल रेल प्रबंधक के दिशा-निर्देश पर पंजाब के निर्यातकों से संपर्क किया गया था। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। आज अलग-अलग फैक्ट्रियों से आए धागा को संयुक्त रूप से बांग्लादेश के बेनोपाल भेजा जाएगा। सामान भेजने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विवेक शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट।