फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Goldsmith mortgaged 25 tolas of gold

सुनार ने हड़पा गिरवी रखा 25 तोले सोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Goldsmith mortgaged 25 tolas of gold
अंबाला। शहर के सर्राफा बाजार में एक सुनार द्वारा महिला से 25 तोले सोना हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने बेटी को विदेश भेजने के लिए सोना गिरवी रखा था। इसके बदले 23 लाख रुपये मिलने की बात हुई थी। अब रुपये मांगने पर धमकी मिल रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी के बाजार बस्ती राम निवासी जसबीर कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी रितु को कक्षा 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहती थी। इसके लिए 23 लाख रुपये की जरूरत थी। इसके लिए 25 अक्टूबर 2021 को उसके जानकार सरस्वती कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ भारद्वाज से मिली। सिद्धार्थ ने सर्राफा बाजार सिटी में ज्वैलर्स सौरभ कुमार व आरव से मिलवाया। आरव और सिद्धार्थ ने पहले गहने दिखाने की बात कही। उसने अपने घर पर सिद्धार्थ को गहने दिखाए। इस बाद सिद्धार्थ ने अगले दिन सुबह 10 बजे रुपये देने की बात कही। जब वह अगले दिन रुपये लेने गई तो आरोपियों ने न रुपये दिए और न ही उसका सोना वापस किया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed