फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gold ring and cash stolen from shop's cash box

Ambala News: दुकान के गल्ले से चोरी की सोने की अंगूठी व नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gold ring and cash stolen from shop's cash box
अंबाला। दुकान पर सामान लेने आए युवक ने गल्ले से सोने की अंगूठी और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। बराड़ा निवासी हरदेव सिंह की शिकायत पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हरदेव सिंह ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप दोसड़का के पास किराये की दुकान में वो स्टील के बर्तन बेचने का काम करता है। बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे वो और उसका नौकर दुकान पर आ गए थे। लगभग 10:30 बजे बाइक पर एक युवक आया और उसने काफी बर्तन निकलवाए। जब पैसे देने की बारी आई तो उसने कहा कि उसके गुरु जी आने वाले हैं जोकि हाथ में पहनी अंगूठी को देखकर नाराज हो जाएंगे। इसे सुनकर उसने अपनी अंगूठी दुकान के अंदर गल्ले में रख दी और बाहर आकर युवक को कैंपर दिखाने लगा। इस दौरान मौका मिलते ही युवक ने गल्ले से अंगूठी सहित नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed