{"_id":"e8c25d61c5c1aef3691ce9cf43710ab3","slug":"gold-chain-snatched-mla-s-aunty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की चाची के गले से झपटी चैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की चाची के गले से झपटी चैन
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश कालोनी कांचघर में रहने वाली महिला शशि गोयल के गले से बुधवार देरशाम स्नैचर ने सोने की चैन झपट ली। महिला अपने घर के बाहर ही कुर्सी पर बैठी थी। तभी स्नैचर ने इस वारदात को अंजाम दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पीड़ित महिला रिश्ते में सिटी विधायक असीम गोयल की चाची लगती हैं।
पीड़िता देरशाम अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी हुई थी। तभी वहां एक युवक बाइक पर आया और वे ठीक महिला के पास जा पहुंचा। उसने महिला से एक घर का पता पूछा। इसी को लेकर वे महिला से बातचीत करने लगा। लेकिन तभी उसने अचानक महिला के गले पर झपटा मार दिया, जिसके चलते महिला के गले की सोने की चैन युवक के हाथ में आ गई। युवक सोने की चैन खींचकर जैसे ही भागने लगा, तभी उसका बैलेंस लड़खड़ा गया। जिसके चलते सोने की आधी चैन तो वहीं गिर गई, जबकि चैन का एक हिस्सा लेकर वह फरार हो गया। पीड़ित महिला ने तुरंत चिल्लाना शुरू कर दिया, तभी अन्य परिजन घर से निकलकर बाहर आए, लेकिन तब तक स्नैचर भाग चुका था। इसकी जानकारी तुरंत इलाका पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस चौकी प्रभारी बलवंत राय का कहना है कि पीड़ित महिला के बयान ले लिए गए हैं, जबकि शहर में नाकाबंदी कर दी गई है, जल्द ही स्नैचर को काबू किया जाएगा। उधर, इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर बहुत ज्यादा रोष है।