फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Goals set by the department for better exam results

Ambala News: बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विभाग ने तय किया लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Goals set by the department for better exam results
जिला ​शिक्षा सदन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने नववर्ष में परीक्षा परिणाम बढ़ाने के लिए लक्ष्य तय किया है। विभाग की ओर से टॉप-10 में आने के लिए स्कूलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि आगामी 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

सीबीएसई बोर्ड की कक्षाओं के मूल्यांकन 14 फरवरी से पहले करवाए जाने हैं। इसको लेकर अलग-अलग कक्षाओं का शेड्यूल दिया जाएगा। फरवरी में ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी, इसके साथ ही हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं मार्च माह में होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन अंक लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि जिले से प्रदेश में भी जगह बनाई जा सके। पाठ्यक्रम की रिवीजन पर भी दिया जा रहा जोर, कमियां दूर की जा रही :राजकीय और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की रिवीजन कराई जा रही है। बीते वर्ष में हुई परीक्षा में विद्यार्थियों की जहां कमी रह गई थी, उन कमियों को दूर किया जा रहा है। शिक्षक अनु, सुनील, मनप्रीत कौर, दीपक मित्तल ने बताया कि विद्यार्थियों का जिन विषयों में प्रदर्शन कम रहा है, उन विषयों की रिवीजन करवाने के साथ ही पुराने-प्रश्न पत्र भी पढ़ने के लिए सलाह दी जा रही है, इसके साथ ही विद्यार्थी पाठ्यक्रम पढ़कर खुद नोट भी बनाएं, जिससे उनको प्रश्नों को करने में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed