फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Girl's relatives attack boyfriend, chop off fingers

Ambala News: लड़की के परिजनों का प्रेमी पर हमला, अंगुलियां काटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Girl's relatives attack boyfriend, chop off fingers
नारायणगढ़। कालाआंब स्थित ऑफिसर कॉलोनी में किराये पर प्रेमिका के साथ रह रहे प्रेमी से मारपीट करते हुए लड़की के परिजनों ने ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद प्रेमिका के चाचा ने प्रेमी को मारने की नीयत से तलवार से हमला कर दिया। तलवार से बचने के लिए प्रेमी ने जैसे ही अपना हाथ आगे किया तो उसके बाएं हाथ की तीन अंगुलियां कट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल प्रेमी को इलाज के लिए नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने घायल प्रेमी की शिकायत पर आरोपी सूबे सिंह और राज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुडा निवासी अमन ने बताया कि वह लाडवा में डीजे साउंड की दुकान पर काम करता है। तीन चार साल पहले दूर की यमुनानगर के रिश्तेदार की लड़की से दोस्ती हो गई। 29 मार्च को वह लड़की को शादी की नीयत से घर से भगाकर साथ ले आया। इसके बाद वह दोनों छिपते हुए चार-पांच दिन से काला आम्ब में किराये पर रह रहे थे। 25 अप्रैल की रात सात बजे वह अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे पर मौजूद थे। इसी दौरान मनीष राठी जिसकी राठी के नाम से किराना की दुकान है उसने आवाज देकर अमन को बाहर बुलाया। इसके बाद जैसे ही अमन दरवाजा खोल कर बाहर आया तो मनीष राठी के पीछे उसकी प्रेमिका का पिता सूबे सिंह , चाचा राज सिंह निवासी यमुनानगर खडे़ थे। उन्होंने अमन को देखते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूबे सिंह ने ईंट से अमन के सिर पर हमला कर दिया। राज सिंह ने अपनी तलवार निकालकर जान से मारने की नीयत से अमन के सिर पर हमला किया। इससे बचने के लिए अमन ने जैसे ही अपना हाथ ऊपर किया तो तलवार के वार से उसके बाएं हाथ की तीन अंगुलियां कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed