फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   girls, auto, hungama, ambala

चलते ऑटो में बच्चियों से दरिंदगी, चिल्लाती रहीं बच्चियां, हंगामा

Fri, 15 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 15 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
girls, auto, hungama, ambala
गैंगरेप
अंबाला में वीरवार को कई ऐसे मामले सामने आए, जिन्होंने एक बार फिर से अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को नारायणगढ़ इलाके में चार युवकों ने एक लड़की को जबरन बाइक पर बिठाकर उसे अगवा करने की कोशिश की, तो वीरवार को चलते ऑटो में युवकों ने स्कूली बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं एक युवक तो दो साल तक नाबालिग के साथ अनैतिक संबंध बनाता रहा और जब नाबालिग ने शादी का दबाव बनाया तो युवक और उसके अभिभावकों ने नाबालिग को बुरी तरह से पीटा और फरार हो गए। इन घटनाओं ने जहां अभिभावकों को झकझोर दिया है, वहीं अंबाला पुलिस की सुरक्षित बेटियां अभियान को भी बड़ा धक्का पहुंचाया है।
विज्ञापन


अंबाला सिटी में चलते ऑटो में घिनौनी वारदात, परिजनों का हंगामा
 वीरवार दोपहर को स्कूल से छुट्टी कर ऑटो में घर वापस लौट रही स्कूली बच्चियों के साथ चलते आटों में छेड़छाड़ की गई। ऑटो चालक की मिलीभगत से ऑटो में बैठे अन्य युवक ने भी ऑटो सवार बच्चियों के साथ शर्मनाक हरकतें की।
विज्ञापन

बच्चियों ने जब ऑटो में इसका विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू किया तो युवक ने ऑटो के दोनों ओर के परदे गिरा दिए और ऑटो चालक ने ऑटो तेज कर दी। पीड़ित बच्चियों ने इस दौरान ऑटो में से कूदने का प्रयास किया, लेकिन परदे बंद होने की वजह से वे ऐसा नहीं कर पाई। ऑटो चालक और अन्य युवक उन्हें इस दौरान बुरी तरह से धमकाते रहे। अंतत: वे बच्चियों को शहर के एक इलाके में छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों ने घर जाकर जब परिजनों को आपबीती बताई तो परिजन भड़क गए और नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हरीश सासन के घर पहुंच गए। वहां से कई समाजसेवी इकट्ठा होकर परिजनों को पुलिस चौकी ले गए, जहां पुलिस ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक समेत दूसरे युवक को हिरासत में ले लिया।

उधर, डीसीपी के निर्देशों पर तुरंत महिला थाने की सब इंस्पेक्टर को भी बच्चियों के बयान लेने भेज दिया गया, जबकि थाने में बच्चियों के परिजनों की ओर से शिकायत दे दी गई है।

पहले से बना रखी थी प्लानिंग
जानकारी के अनुसार आठ से तेरह साल उम्र की छह से सात लड़कियां अंबाला सिटी के एक स्कूल के बाहर छुट्टी के बाद घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी ऑटो आ गया और सभी ऑटो में बैठ गई। नगर परिषद सिटी के पूर्व चेयरमैन हरीश सासन ने बताया कि सहमी बच्चियों और उनके परिजनों ने उन्हें बताया कि ऑटो में पहले से ही एक युवक बैठा था। बच्चियां ऑटो में चुपचाप बैठ गई और चालक ने ऑटो चलाना शुरू कर दिया।
लेकिन तभी युवक ने बच्चियों से अश्लील हरकतें शुरू कर दी। जब हरकतें बहुत ज्यादा बढ़ गई तो बच्चियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और चलते ऑटो से कूदने की कोशिश की जिसे देखकर ऑटो चालक और युवक ने उन्हें धमकाया और ऑटो के दोनों ओर के परदे गिरा दिए। उनके अनुसार छेड़छाड़ करने के बाद ऑटो चालक व युवक बच्चियों को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद बच्चियां घर पहुंची।

युवक के पास से मिला हथियार
 थाना प्रभारी बलदेव नगर विजय कुमार बताते हैं कि पुलिस ने बच्चियों व परिजनों की निशानदेही पर ऑटो चालक व अन्य युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया। उनके अनुसार इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महिला पुलिस बच्चियों के बयान दर्ज कर रही है। उनके अनुसार युवकों के पास से एयरगन जैसा हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
इधर, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार, फिर जमकर पीटा
अंबाला। नारायणगढ़ इलाके में रहने वाली एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दो साल से दुराचार का मामला सामने आया है। इस बारे में डीसीपी ग्रामीण को शिकायत दी गई है और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता ने महिला पुलिस में दी शिकायत में बताया कि नारायणगढ़ का रहने वाले एक युवक ने अपने प्यार के झूठे जाल में फंसाया और उसके साथ शादी करने का झांसा देकर अवैध संबंध भी बनाए। नाबालिग ने बताया कि युवक उसे विभिन्न जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुराचार करता रहा और अब न केवल शादी करने से इंकार किया, बल्कि इस बात के लिए विरोध करने युवक ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट भी की।
नाबालिग ने बताया कि बेटे की इस करतूत की जानकारी जब उसके माता-पिता को दी गई तो उन्होंने भी उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया और उसे चुपचाप रहने अथवा बुरा होने की धमकी देकर वहां से चले गए। 

पीड़ित नाबालिग ने दर्ज करवाए बयान
नारायणगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म दलित पीड़िता का मेडिकल करवाकर पीड़िता के स्थानीय अदातल में 164 के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी भी की, लेकिन आरोपी फरार हो गए। 

आरोपी युवक और उसके मां-बाप फरार
 एसीपी ग्रामीण रमेश कुमार ने बताया कि नाबालिग पीड़िता का नोडल अधिकारी की देखरेख में मेडिकल करवाकर स्थानीय अदातल में ब्यान दर्ज करवाए गए और आरोपी बेटे और उसके मां-बाप की तलाश शुरू कर दी है, मगर तीनों अभी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरप्तारी के लिए तीन टीमे बनाकर जगह जगह छापामारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । 

 लड़की को अगवा करने की कोशिश करने वाले तीन काबू
नारायणगढ़। शहर की लोटों चुंगी के नजदीक लड़की को सरेराह अगवा करने व मारपीट करने वाले तीन मनचलों को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया 

उल्लेखनीय है कि बुधवार को शहर की लोटों चुंगी के नजदीक दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने सरेराह एक लड़की को अगवा करने का प्रयास किया। लड़की के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस घटनाक्रम को देख रहे राहगीरों ने हिम्मत जुटाकर तीन युवकों को दबोच लिया जबकि एक मोटरसाइकिल लेकर भागने में सफल हो गया। राहगीरों द्वारा काबू किए गए इन तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed