फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Get treatment sitting at home with e-Sanjeevani app

ई-संजीवनी एप से घर बैठे लें उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Get treatment sitting at home with e-Sanjeevani app
शहजादपुर। राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा के तहत लाभार्थियों को टेली परामर्श दिया जाता है। ई-संजीवनी एप का मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तियों को स्वास्थ्य सलाह प्रदान करना है जो किसी गंभीर रोग से ग्रसित नहीं है और अपनी व्यस्तता के चलते अस्पताल नहीं आ सकते हैं। यह जानकारी सीएचसी शहजादपुर के एसएमओं डॉ. तरूण प्रसाद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि आपको कोई गंभीर बीमारी नहीं है और आपको अपने स्वास्थ्य से जुड़े सामान्य रोगों की जांच के लिए डॉक्टरी परामर्श लेना है तो आप घर बैठे ही ई-संजीवनी एप का लाभ उठा सकते हैं। इस एप से कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते हुए घर बैठे गुणवत्ता पूर्ण डॉक्टरी सेवाएं निशुल्क प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई नागरिक गंभीर रोग से पीड़ित नहीं है व उसे अपने से जुड़े सामान्य रोग के लिए डॉक्टरी परामर्श लेना है तो वे राष्ट्रीय टेली कंसल्टेशन सेवा के तहत ई-संजीवनी ओपीडी एप्लीकेशन का प्रयोग कर राज्य में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सकों से किसी भी प्रकार की बीमारी के लिए इलाज व परामर्श प्राप्त कर सकता है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से ई-संजीवनी एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर ओटीपी के माध्यम से सत्यापित कर पंजीकरण कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए नाम, पता, जेंडर, आयु आदि सूचनाएं एप में दर्ज करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप पर दी गई जानकारी के अनुसार पेशेंट आईडी और टोकन नंबर डालकर सिस्टम में लॉग इन करें। मरीज अपनी बारी का इंतजार करें और टोकन नंबर आने पर ऑनलाइन चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करें। परामर्श के दौरान आप संबंधित चिकित्सक को परेशानी, बीमारी, लक्षण आदि के बारे में बताएं ताकि चिकित्सक आपको दवाएं सावधानी व परहेज आदि बता सकें। टेली कंसल्टेशन पूर्ण होने पर ई-प्रिस्क्रिप्शन प्राप्त करें, जिसके माध्यम से आप अपने किसी भी नजदीकी मेडिकल स्टोर से दवा खरीद सकेंगे। जरूरत होने पर आप फॉलोअप परामर्श भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed