{"_id":"69518e014ec026a79707c6ad","slug":"german-shepherd-wins-dog-show-becomes-best-in-show-ambala-news-c-36-1-sknl1003-155463-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डॉग शो में जर्मन शेफर्ड ने जीता दिल, बना बेस्ट इन शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डॉग शो में जर्मन शेफर्ड ने जीता दिल, बना बेस्ट इन शो
विज्ञापन
छावनी के जीएमएन कालेज मैदान में आयोजित डॉग शो में विजेता रोटवीलर व मौजूद पदाधिकारी। स्वयं
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज मैदान में रविवार को अंबाला कैनल क्लब द्वारा भव्य डॉग शो का आयोजन किया गया। कैनल क्लब ऑफ इंडिया की इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस शो में देशभर से आए लगभग 350 डॉग्स ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मन शेफर्ड ने बेस्ट इन शो का खिताब अपने नाम किया, जबकि रोटवीलर दूसरे स्थान पर रहा।
40 प्रजातियों के डॉग्स ने बिखेरे जलवे
डॉग शो में 40 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के डॉग्स ने हिस्सा लिया। मैदान में लैब्राडोर, गोल्डन रिट्रीवर, साइबेरियन हस्की और बीगल जैसे डॉग्स अपनी अदाएं दिखाते नजर आए। डॉग प्रेमियों के लिए यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां उन्होंने विदेशी और दुर्लभ प्रजातियों को करीब से देखा।
केसीआई के नियमों के तहत हुआ मुकाबला
अंबाला कैनल क्लब के प्रधान डॉक्टर नीरज पाराशर ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता केसीआई के कड़े नियमों और रेगुलेशन के तहत आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल डॉग ब्रीड्स की गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि पशु प्रेमियों को भी एक मंच मिलता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योग फेडरेशन के प्रधान राजिंदर विज मौजूद रहे। वहीं, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रोहित दत्त ने शिरकत की। डॉग्स की पारखी नजर से परख करने के लिए चैंपियनशिप में जज के तौर पर रंजीत सिंह मुंजाल और यशोधरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।