फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   General Manager of Northern Railway inspected Ambala Cantt Railway Station

Ambala News: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
General Manager of Northern Railway inspected Ambala Cantt Railway Station
अंबाला छावनी स्टेशन पर क्रू लॉबी में ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों से मंत्रणा करते उत्तर रे - फोटो : संवाद
अंबाला। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक मुंबई-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस से अंबाला पहुंचे। यहां उनका स्वागत मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया सहित अन्य रेलवे अधिकारियों ने किया। इस मौके पर उन्होंने परिचालन विभाग से जुड़े लोको व सह लोको पायलट से भी मंत्रणा की और उन्हें ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्लेटफार्म एक पर क्रू लॉबी का विस्तार से निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जांचा।
विज्ञापन


एवीटीम की देखी कार्यशैली
उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने यूटीएस काउंटर के पास लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का भी निरीक्षण किया, यहां तैनात किए गए रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारी से भी मशीन को लेकर जानकारी हासिल की। उन्होंने स्टेशन पर आने वाले जनरल श्रेणी के यात्रियों की संख्या के बारे भी पूछताछ की।
विज्ञापन


स्टेशन का देखा नक्शा
आरएलडीए द्वारा तैयार किए नक्शे का भी महाप्रबंधक ने अवलोकन किया। उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था व यात्री सुविधाओं का भी आकलन किया। वहीं संबंधित को निर्देश दिए कि यात्रियों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को सुविधाओं से सुसज्जित करने का कार्य जल्द शुरु किया जाएगा। यह कार्य आरएलडीए द्वारा किया जाना है। आज स्टेशन पर क्रू लॉबी सहित अन्य जगह का निरीक्षण किया है, वहीं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा व लग्न से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

- अशोक वर्मा, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे।

अंबाला छावनी स्टेशन पर क्रू लॉबी में ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों से मंत्रणा करते उत्तर रे

अंबाला छावनी स्टेशन पर क्रू लॉबी में ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों से मंत्रणा करते उत्तर रे- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed