फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Garbage dumping point becomes a stain on posh colony

Ambala News: कूड़े का डंपिंग प्वाइंट बना पॉश कॉलोनी पर दाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Garbage dumping point becomes a stain on posh colony
छावनी के अमरपुरी में खाली प्लाट में लगा गंदगी का ढेर
अंबाला। छावनी में पॉश कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े के डंपिंग प्वाइंट इलाके की सुंदरता पर दाग बने हुए हैं। छावनी की ट्रिब्यून काॅलोनी, सुभाष कालोनी, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, कस्तूरबा काॅलोनी, अमरपुरी आदि कॉलोनियों में भी यह स्थिति बनी हुई है। गंदगी के ढेर में बेसहारा गोवंश को जमावड़ा लगा रहता है और ऐसे में यह गोवंश हादसे का भी कारण बन जाते हैं।
विज्ञापन

उधर, पूरे इलाके में बदबू का ही आलम रहता है। ट्रिब्यून काॅलोनी के चौक पर बंद पड़े मकान के आगे स्थानीय लोग तो कस्तूरबा कालोनी के लोग पिछले काफी दिनों गंदगी फेंक रहे हैं। कई बार लोग रात के समय चौक पर गंदगी फेंक कर जाते हैं। कई बार हवा के कारण कूड़ा नालियों में जमा हो जाता है और नालियां ब्लॉक हो जाती है।
विज्ञापन

पूरे इलाके की बिगड़ी पड़ी सूरत
कस्तूरबा काॅलोनी निवासी राजरानी ने बताया कि उनके घर पर सफाई कर्मी आता है और वह घर का कूड़ा सफाई कर्मी हो देते हैं, वहीं कालोनी के कई लोग चौक पर कूड़ा फेंक देते हैं। ऐसे में नगर परिषद को सख्ती बरतनी चाहिए कि ऐसा दोबारा न हो। पूरे इलाके की सूरत बिगड़ी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालों से बंद मकान के आगे डाल रहे कूड़ा
जयप्रकाश ने बताया कि कॉलोनी में मकान बहुत सालों से बंद है। लोग इस घर के आगे ही कूडा फेंकते हैं जिसके कारण गंदगी का ढेर लगा रहता है। साथ ही बेसहारा गोवंश कूडे़ में मुंह मारते हैं। हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में यही हालात है, लोग खाली प्लॉट में कूड़ा डाल रहे हैं।
जगह-जगह कूड़ा फेंकने पर लगनी चाहिए रोक
राजेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से हवा चल रही है जिसके कारण कूड़े के डंपिंग प्वाइंट से उड़कर कूड़ा दोबारा नालियों में जा रहा है और नालियां ब्लॉक हो रही हैं। नगर परिषद के अधिकारियों को समय-समय पर जायजा लेना चाहिए और जगह-जगह कूड़ा फेंकने पर रोक लगानी चाहिए।
जैसे- जैसे हमें गंदगी पड़ी होने की सूचना मिलती है, उन जगहों से सफाई करवा दी जाती है। जगह-जगह कूड़ा फेंकने पर कई बार लोगों को मना किया जा चुका है और समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं।

विनोद वेनिवाल, मुख्य सफाई निरिक्षक, नगर परिषद अंबाला सदर।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed