फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gappu murder: Three arrested including a woman, main accused still absconding

गप्पू हत्याकांड : एक महिला सहित तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gappu murder: Three arrested including a woman, main accused still absconding
अंबाला सिटी। गप्पू (अमन) हत्याकांड मामले में महिला रीटा सहित उसके भतीजे शिवी व विकास को पुलिस ने सोमवार को काबू कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से रीटा शर्मा को दो व भतीजे शिवी और विकास गुप्ता को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। तीनों आरोपियों से पुलिस मामले की तह तक जाने व बंटी कौशल से जुड़ी जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन

वहीं पुलिस तीसरे दिन भी मुख्य आरोपी बंटी कौशल को पकड़ने में असफल रही। बता दें कि बंटी कौशल पहले से हत्या के मामले में सजा काट रहा है। वह बहन की शादी के लिए एक माह की पैरोल पर आया हुआ था। गैंगस्टर बंटी कौशल पर करीब 11 मामले दर्ज हैं। यह सभी मामले कोर्ट में चल रहे हैं। दूसरी ओर, एसपी अंबाला जश्नदीप रंधावा के आदेश पर पुलिस गैंगस्टर बंटी को पकड़ने के लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां जगह-जगह छापामारी कर तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को सिटी के मिशन अस्पताल के आईसीयू वार्ड से बाहर निकलते समय गप्पू की बंटी कौशल ने चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं बंटी कौशल दोबारा आईसीयू में गया। वहां झगड़ा करने के बाद अपनी स्कॉपियों कार लेकर फरार हो गया था। हालांकि अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने गेट बंद कर बंटी कौशल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बंटी गाड़ी की रफ्तार तेज कर गेट तोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक गप्पू की मां ने दर्ज करवाया था आरोपियों पर मामला
मृतक गप्पू की मां बबली की शिकायत पर बंटी कौशल, महिला रीटा शर्मा, उसके भतीजे शिवी शर्मा व छावनी के विकास गुप्ता के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट व साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। बबली का आरोप था कि 26 फरवरी को महिला रीटा शर्मा का भतीजा उनके निवास स्थान पर आया था। जहां उसने कहा था कि मेरी बुआ रीटा शर्मा ने मुझे गप्पू को बुलाने के लिए कहा है। मेरी बुआ मिशन अस्पताल में दाखिल है और इलाज करवा रही है। उसके बाद गप्पू अपने दोस्त बिन्नी के साथ मिशन अस्पताल पहुंचा था। वहां पर झगड़ा करने के बाद उसे धोखे से गोलियां मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed